Connect with us

उत्तराखण्ड

प्रियंका का जिला सूचना अधिकारी के पद पर हुआ चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

 प्रियंका का जिला सूचना अधिकारी के पद पर हुआ चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
सीएन, चम्पावत।
विकास खंड बाराकोट के रावल गांव की रहने वाली प्रियंका जोशी का जिला सूचना अधिकारी पद पर चयन हुआ है। उन्होंने पीसीएस परीक्षा 2021 को पास कर यह मुकाम हासिल किया है। राजकीय इंटर कॉलेज लोहाघाट के पद से सेवानिवृत्त हुए हरिनंदन जोशी की पुत्री प्रियंका के चयन से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। तमाम लोग उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दे रहे हैं। प्रियंका की माता पुष्पा जोशी गृहणी हैं। प्रियंका बचपन से ही होनहार रही हैं। प्रियंका की प्रारंभिक परीक्षा लोहाघाट के ओकलैंड पब्लिक स्कूल से हुई। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता.पिता बड़ी बहन कंचन एवं छोटे भाई शिवम व अपने गुरुजनों को दिया है। प्रियंका की इस सफलता से उनके गांव में जश्न का माहौल है। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी सामाजिक कार्यकर्ता राजू गड़कोटी ने बताया कि प्रियंका की सफलता से क्षेत्र के युवाओं में उत्साह है। युवा प्रियंका को अपना आदर्श मानकर भविष्य की तैयारी करने का संकल्प ले रहे हैं। वहीं प्रियंका ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के विद्यालय के गुरुजनों का भी मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING