उत्तराखण्ड
भाजपा की वरिष्ठ नेता हेम आर्य ने मुख्यमंत्री धामी के साथ मनाई दीपावली
सीएन,देहरादून/नैनीताल। देहरादून बीजेपी कार्यालय में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यकर्ताओं के साथ दीपावली मनाई, इस दौरान उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के साथ दीपावली मनाई। इस दौरान नैनीताल से वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता हेम आर्य ने सुबह मुख्यमंत्री आवास में जाकर बधाइयां दी, जिसके बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के आवास जाकर उनको दीपावली की शुभकामनाएं दी है। वही देर शाम को संगठन मंत्री अजय कुमार राज्यसभा सांसद नरेश बंसल प्रदेश, महामंत्री दीप्ति रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र, प्रदेश महामंत्री कुंदन सिंह परिहार और किसान मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष किशन सिंह नेगी के साथ भाजपा कार्यालय में दीपावली मनाई। साथ वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उत्तराखंड वासियों और नैनीताल गणमान्य जनता को दीपावली की शुभकामनाएं दी है।
