Connect with us

उत्तराखण्ड

सेंट जोसेफ कॉलेज नैनीताल के छात्र वेदांत जोशी ने सैनिक स्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की

सीएन, नैनीताल। सेंट जोसेफ कॉलेज नैनीताल के छात्र वेदांत जोशी ने सैनिक स्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की है। ऑल इंडिया सैनिक स्कूल का रिजल्ट 24 फरवरी को जारी हुआ जिसमें वेदांत जोशी ने सफलता हासिल की है। वर्तमान में वेदांत जोशी सेंट जोसेफ कॉलेज नैनीताल में कक्षा 6 के छात्र हैं, वेदांत जोशी की माँ राजकीय इंटर कॉलेज पदमपुरी में सहायक अध्यापिका है व पिता नीरज जोशी पेरेंट्स एसोसिएशन नैनीताल के सचिव एवं टैक्सी ट्रैवल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। वेदांत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने विद्यालय के गुरुजनों व अपने माता-पिता और अपनी बहन बड़ी बहन अनुष्का जोशी को दिया है जो वर्तमान में सेंट मैरी कॉन्वेंट कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING