Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड : काबिना मंत्री के बेटे की शादी राजाजी टाइगर रिजर्व के मंदिर में करने की तैयारियों पर विभाग की सख्ती, सामान उठवाया

सीएन, हरिद्वार। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास के बेटे की शादी राजाजी टाइगर रिजर्व के हरिद्वार रेंज स्थित मां सुरेश्वरि देवी मंदिर परिसर में करने की तैयारियों पर विभाग ने सख्ती दिखाई है। मंदिर समिति के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि आज रविवार को शादी प्रस्तावित थी, जिसके लिए सभी सामान मंदिर परिसर में पहुंच गया था, मंदिर परिसर को शादी की तरह सजाया गया भी था, लेकिन जैसे ही राजाजी टाइगर रिजर्व के अधिकारियों को यह जानकारी मिली तो उन्होंने कार्रवाई शुरू कर दी और सामान को उठवा दिया। इसे बाद केवल पूजा अर्चना और धार्मिक क्रिया की गई। राजाजी टाइगर रिजर्व में सुरेश्वरी देवी मंदिर स्थित है, यहां पर श्रद्धालु विभिन्न जगहों से दर्शन के लिए पहुंचते हैं। एक सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल हुई, इसमें कहा गया था कि मंदिर में केवल पूजा- अर्चना हो सकती है। इसमें आरोप लगाते हुए कहा गया कि रविवार को एक कैबिनेट मंत्री के बेटे का विवाह समारोह है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। इसको लेकर इंतजाम किया जा रहा है। बिजली की व्यवस्था के लिए जनरेटर की व्यवस्था की जा रही है। इससे वन्यजीवों का मूवमेंट प्रभावित हो सकता है। आरोप था कि इसमें राजाजी टाइगर रिजर्व के अधिकारी भी मदद कर रहे हैं। यह मामला वन महकमे के उच्चाधिकारियों तक भी पहुंचा। इसके बाद वार्डन को मौके पर जांच के लिए भी भेजा गया। इस संबंध में राजाजी टाइगर रिजर्व के प्रभारी निदेशक राजीव धीमान ने बताया कि शिकायत आयी थी, मौके पर अधिकारियों को भेजा गया। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, इस बाबत कैबिनेट मंत्री खजान दास का कहना था कि मंदिर में वैवाहिक रस्म थी। इसके बाद भंडारे का प्रसाद का वितरण किया जाना था। कोई अन्य बात नहीं थी, कोई ढोल नगाड़े नहीं बजने थे। कोई भी ऐसा कार्य नहीं किया जाएगा, जिससे वन, वन्यजीवों को कोई प्रभाव पड़े। मंदिर में पूर्व में भी भंडारा होता रहा है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 20 अप्रैल 2026 का राशिफल: मेष राशि के जातकों का आज का दिन करियर में सफलता लेकर आ रहा है और आपकी प्लानिंग पूरी तरह से सफल रहेगी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING