Connect with us

उत्तराखण्ड

कदली, बांस, रूई, भृंगराज तथा प्राकृतिक रंगों से बनाई जा रही हैं मां नंदा-सुनंदा की मूर्ति

सीएन, नैनीताल। श्री नंदा देवी महोत्सव 2022 के अंतर्गत मेले विभिन्न कार्यक्रम जारी हैं। मां की सुंदर मूर्ति निर्माण किया जा रहा है। मां नंदा सुनंदा की मूर्ति कदली, बांस, रूई, भृंगराज तथा प्राकृतिक रंगों से बनाई जायेंगी। आज बच्चो की लोकगीत प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें 13 टीमों ने भाग लिया। राधा चिल्ड्रन एकेडमी के प्रतिज्ञा, विशाल, सेंट जोन्स के मयंक, अक्षांश, मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर के रवीना, कामाक्षी, नगर पालिका इंटर कालेज के तनीषा, भावना, मेजर राजेश अधिकारी राजकीय इंटर कालेज के नवीन, राष्ट्रीय शहीद सैनिक विद्यालय के भावना, जतिन, होली एकेडमी के प्रणव, ऋषभ, उमा लवली की प्रिंक्या, जयंत, नैनी पब्लिक स्कूल के निकिता, मीनाक्षी सरस्वती विहार मल्लीताल की हिमानी ,तनु लता रमा मांटेसरी की मान्यता, मारूत, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के हिमांशी, निकिता, मोहन लाल साह बालिका विद्या मंदिर दिया आर्य, खुशी आर्य ने गीत प्रस्तुत कर दर्शको का मन मोह लिया। क्विज में 12 स्कूल ने प्रतिभाग किया। मंदिर परिसर में लोक पारंपरिक कलाकारों ने मां नंदा सुनंदा के मूर्ति निर्माण कर रहे हैं। चंद्रप्रकाश साह, गोधन सिंह, हीरा सिंह, कुंदन नेगी, ललित साह, मोनिका साह, आरती सम्मल बाजेठा, नेहा आर्य, मेघा, हरीश पंत, भुवन नेगी, गोविंद सिंह, सागर सोनकर, भोला वर्मा, दीप गुरुरानी, हरीश राणा, भुवन बिष्ट मां की सुंदर मूर्ति निर्माण कर रहे हैं। मां नंदा सुनंदा की मूर्ति कदली, बांस, रूई, भृंगराज तथा प्राकृतिक रंगों से बनाई जाती है। कल सुबह 4 बजे से श्रद्धालु मां के दर्शन कर सकेंगे तथा यूट्यूब तथा फेस बुक के अलावा ताल चैनल के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जाएगा। जहां लोकगीत, भजन उत्तराखंड नैनीताल के विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। शाम 6.30 पर पंच आरती होगी। आरती तल्लीताल दर्शन घर से भी होगी मां नंदा सुनंदा देवी की भक्ति में पूरा शहर भक्ति मय हो गया। श्री राम सेवक सभा की कार्यकारिणी की तरफ से मनोज साह अध्यक्ष, मनोज जोशी उपाध्यक्ष, जगदीश बावड़ी महासचिव, विमल चौधरी उपसचिव, कोषाध्यक्ष, राजेंद्र बजेठा प्रबंधक, मुकेश जोशी कार्यकारणी सदस्य, हिमाशु जोशी, भीम सिंह कार्की, अशोक साह,, चंद्र प्रकाश साह, राजेंद्र लाल साह, कमलेश ढोंढियाल,, ललित साह, घनश्याम लाल साह एवम प्रो.ललित तिवारी आयोजन में सम्मलित रहे। इनके अतिरिक्त गिरीश जोशी, अनूप साही, दिनेश जोशी, अमित साह, मनोज साह, लता रावत, देव सिंह अतिरिक्त भारी संख्या में श्रद्धालु ने सहयोग दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पीएम का देवभूमि में स्वागत चार वर्ष पूरे होने के जश्न में जनता के असली सवाल दबाए नहीं जा सकते : यशपाल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING