Connect with us

उत्तराखण्ड

आज के बजट से पूंजीपति होंगे मालामाल और आम जनता के लिए है ठनठन गोपाल : यशपाल

आज के बजट से पूंजीपति होंगे मालामाल और आम जनता के लिए है ठनठन गोपाल

सीएन, देहरादून। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने आज केन्द्र की वित्त मंत्री द्वारा पेश बजट को पूंजीपतियों का बजट बताते हुए केन्द्र सरकार को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री से उम्मीद थी कि वह इस बजट के माध्यम से देश को बताती कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा सरकार कितने लोगों को रोज़गार दे पाई है। स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया का क्या हुआ? वह कितना सफल हुआ। क्या सरकार पुरानी पेंशन बहाली की ओर कोई कदम उठाएगी। उत्तराखंड के हाथ एक बार फिर खाली रह गये। ग्रीन बोनस पर कोई चर्चा नहीं। जोशीमठ आपदा पैकेज नदारद है। दुख की बात है वित्तमंत्री महिला होकर भी महिलाओं की व्यथा को नही समझ पाई!वित्त मंत्री ने कहा महंगाई जायदा नहीं बढ़ी, आमदनी बढ़ी है ये अत्यंत निंदनीय है। पूंजीपति मित्रों का लाखों करोड़ों रुपए माफ करने और ‘कॉरपोरेट टैक्स’ में लगातार छूट देने वाली मोदी सरकार..देश के आम लोगों की “जेब काटने” और “झूठे जुमले” सुनाने के अलावा कुछ भी नहीं करती है ! भाजपा सरकार ने जनविरोधी बजटों का एक दशक पूरा करने का रिकार्ड बनाया है, ये भाजपा का जनविरोधी बजट विदाई बजट साबित होगा

    यह भी पढ़ें 👉  बालिकाओं द्वारा असुरक्षित स्थानों के चिन्हीकरण विषय में कार्यशाला आयोजित


    More in उत्तराखण्ड

    Trending News

    Follow Facebook Page

    About

    आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

    संपादक

    Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

    संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
    बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
    फोन: +91 98378 06750
    फोन: +91 97600 84374
    ईमेल: [email protected]

    BREAKING