Connect with us

उत्तराखण्ड

आज का राशिफल 6 अगस्त 2023 : कन्या राशि के जातकों का व्यापार के सिलसिले में यात्रा करने के संकेत है

आज का राशिफल 6 अगस्त 2023 : कन्या राशि के जातकों का व्यापार के सिलसिले में यात्रा करने के संकेत है
मेष राशि :
जॉब को लेकर टेंशन में रह सकते है और आपका ध्यान नयी जॉब की तलाश में भी रहेगा। काम का कुछ ज्यादा दबाव रहेगा ऐसे में किसी के साथ मन-मुटाव भी हो सकता है। मेष राशि का लकी कलर लाल मेष राशि का लकी नंबर 8
वृषभ राशि : घर में किसी बात को लेकर तनाव रहेगा और किसी पुरानी बात को लेकर लड़ाई-झगड़ा होने की संभावना है। ऐसे में संयम रखे और सोच-समझ कर ही बोले। वृषभ राशि का लकी कलर नीला वृषभ राशि का लकी नंबर 3
मिथुन राशि : छात्रों को आज कुछ नया करने का मन करेगा और वे इसमें सफल भी होंगे। इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्रों को सीनियर का मार्गदर्शन मिलेगा।लकी कलर पीला मिथुन राशि का लकी नंबर 1
कर्क राशि : किसी की शादी या फंक्शन में जाने का कार्यक्रम बन सकता है। ऐसे में पूरी सावधानी अवश्य रखें अन्यथा बाद में कोई समस्या हो सकती है। कर्क राशि का लकी कलर भूरा कर्क राशि का लकी नंबर 8
सिंह राशि : किसी अपने के साथ लड़ाई हो सकती है जिस कारण मन कुंठित सा रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर चर्चा संभव है। सिंह राशि का लकी कलर ग्रे
सिंह राशि  का लकी नंबर 3
कन्या राशि : व्यापार के सिलसिले में यात्रा करने के संकेत है। यह यात्रा आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। छात्रों को अपने दोस्तों का भरपूर साथ मिलेगा। कन्या राशि का लकी कलर महरून कन्या राशि का लकी नंबर 6
तुला राशि : प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और आपका पार्टनर आपको और अच्छे से समझेगा। आप भी उनके लिए कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। तुला राशि का लकी कलर आसमानी तुला राशि का लकी नंबर 5
वृश्चिक राशि : मन में किसी बात को लेकर प्रसन्नता रहेगी और इस खुशी में आप अपने दोस्तों को पार्टी भी दे सकते है। घर का माहौल भी खुशनुमा रहेगा। वृश्चिक राशि का लकी कलर  संतरी वृश्चिक राशि का लकी नंबर 2
धनु राशि : सोशल मीडिया पर किसी से बात शुरू हो सकती है और आपना उन पर आकर्षण भी होगा। ऐसे में उत्तेजित होने से बचे और सोच-समझ कर ही बोले। धनु राशि का लकी कलर हरा धनु राशि का लकी नंबर 4
मकर राशि : दूर के किसी रिश्तेदार से मिलना हो सकता है या उनसे बात हो सकती है। घर में धार्मिक अनुष्ठान होने की संभावना हैं या शाम के समय मंदिर जाना हो सकता है। मकर राशि का लकी कलर सफेद मकर राशि का लकी नंबर 7
कुंभ राशि : व्यापार में बरकत होगी और कहीं पैसा निवेश किया हुआ हैं तो उसमें भी लाभ मिलेगा। कुल मिलाकर आज के दिन धन प्राप्ति के योग है। कुंभ राशि का लकी कलर स्लेटी कुंभ राशि का लकी नंबर 5
मीन राशि : किसी चीज़ के बारे में ठोस निर्णय ले सकते है जो आगे चलकर आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। घरवालो का भरपूर साथ मिलेगा। मीन राशि का लकी कलर काला मीन राशि का लकी नंबर 2 

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING