Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड : एक और लाल शहीद, असम में एक अभियान में शहीद हुआ सेना का जवान

उत्तराखंड : एक और लाल शहीद, असम में एक अभियान में शहीद हुआ सेना का जवान
सीएन, टिहरी।
उत्तराखण्ड के लिए एक दुखद खबर हैं, असम के मणिपुर में एक सैन्य अभियान के दौरान उत्तराखण्ड के टिहरी जनपद स्थित देवप्रयाग निवासी असम राइफल्स का एक जवान शहीद हो गया हैं। शहीद का पार्थिव शरीर सेना के विशेष वाहन द्वारा गत शाम उनके निवास ऋषिकेश पहुंच गया हैं। मंगलवार को दोपहर 12 बजे ऋषिकेश के पूर्णानंद घाट पर सैन्य सम्मान के साथ शहीद जवान की अंत्येष्टि की जाएगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक के टिहरी ज़िले के देवप्रयाग निवासी हजारी सिंह चौहान इन दिनों असम के मणिपुर में एक विशेष अभियान के तहत ड्यूटी पर थे। जहाँ उनके शहीद होने की खबर उनके परिजनों तक पहुँची, गत देर सांय सेना के विशेष वाहन के द्वारा तिरंगे में लिपटा उनका पार्थिव शरीर ऋषिकेश स्थित उनके घर पर सैन्य सम्मान के साथ पहुँचाया गया। शहीद का पार्थिव शरीर देर से पहुँचने के कारण अंतिम संस्कार मंगलवार को ही किया जाएगा। शहीद को अंतिम विदाई देने सीएम पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द्र अग्रवाल की भी पहुँचने की संभावना हैं।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING