Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड : पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं एक बार फिर से तेज

सीएन, देहरादून। उत्तराखंड में धामी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं एक बार फिर से तेज हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बीते दिनों पीएम से भी मिले थे। दरअसल उत्तराखंड में कई कैबिनेट मंत्रियों के पद खाली चल रहे हैं, ऐसे में लगातार मंत्रिमंडल विस्तार खबरें आती रहती है। लेकिन, इस बार ये चर्चाएं अमली जामा पहनती हुई दिखाई दे रही है। दो सीटों पर उपचुनाव के बाद यह बदलाव देखने को मिल सकता है। उत्तराखंड में परिवहन मंत्री चंदन राम दास के निधन के बाद से परिवहन विभाग समेत कई विभाग इन दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास है। जबकि कैबिनेट के दो से तीन पद खाली हैं। मंत्रिमंडल विस्तार की खबरों के चलते कई विधायक अपने-अपने समीकरण बिठाने में जुट गए हैं। ताकि उनके हाथ मंत्री की कुर्सी लग सके। प्रदेश में कैबिनेट मंत्रियों के साथ ही कई राज्य मंत्रियों के पद भी खाली चल रहे हैं, ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के सीनियर कार्यकर्ताओं की भी बांछे खिली हुई है। उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही उनमें से किसी को राज्यमंत्री बनने का भी मौक़ा मिल सकता है। इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात हुई थी, जिसके बाद से ही इस धामी मंत्रिमंडल में विस्तार की खबरें तेज हो गईं थी। माना जा रहा है कि सीएम धामी ने इस दौरान मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बात की। ऐसे में कई नाम भी अब सामने आने लगे हैं। अगर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार होता है तो किन विधायकों को मौका मिल सकता है इसको लेकर भी चर्चाएं शुरू हो चुकी है। कई विधायकों के नाम सामने आ चुके हैं जिनमें राम सिंह केड़ा, प्रमोद नैनवाल, मोहन सिंह बिष्ट, बिशन सिंह चुफाल, बंशीधर भगत, दीवान सिंह बिष्ट जैसे नाम शामिल है। इसके अलावा भी कई और विधायक भी है। जिनकी लॉटरी लग सकती है। फिलहाल मंत्री मंडल विस्तार को लेकर प्रदेश में चर्चाओं का बाजार गर्म है। भाजपा व सीएम धामी की पहली प्राथमिकता अनुभवी चेहरों को कैबिनेट में लेने की होगी।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING