Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड : बाघ ने महिला को बनाया निवाला, खा चुका था 80 फीसदी

उत्तराखंड : बाघ ने महिला को बनाया निवाला, खा चुका था 80 फीसदी
सीएन, कालागढ़।
लैंसडाउन वन प्रभाग और कालागढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र से सटे झर्त गांव में बाघ ने एक महिला को निवाला बनाया है। महिला का शव झाड़ियों में क्षत विक्षत अवस्था में मिला। जानकारी के मुताबिक, कल शाम के समय झर्त गांव की विशम्बरी देवी घर के पास पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। तभी बाघ ने हमला बोल दिया। घटना के बाद अंधेरा होने पर महिला की खोजबीन की गई। तब तक बाघ महिला को बुरी तरह से नोच चुका था। बाघ के हमले की सूचना आग की तरह फैल गई. जिससे पूरे इलाके में खौफ का माहौल हो गया है। ग्रामीणों की सूचना पर अदनान रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नवीन जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं। जो झर्त गांव में डेरा डाले हुए हैं। महिला के क्षत विक्षत शव को वनकर्मियों ने अपने कब्जे में लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि बीते एक हफ्ते से धामधार क्षेत्र में बाघ की चहल कदमी देखी जा रही है। जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई थी, लेकिन मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING