Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड की पहली लोकगायिका बनी कमला देवी, कोक स्टूडियो भारत सीजन-2 में सुरों का जादू बिखरेंगी

उत्तराखंड की पहली लोकगायिका बनी कमला देवी, कोक स्टूडियो भारत सीजन-2 में सुरों का जादू बिखरेंगी
सीएन, नैनीताल।
उत्तराखंड में आज भी कई लोकगायक ऐसे हैं जो पहाड़ की संस्कृति को जिंदा रखें हुए है। उनके सुरों में पहाड़ की पीड़ा, पलायन और रीति.रिवाजों को लेकर जो पीड़ा और दर्द देखने को मिलता है। वैसा आज के ऑटो टोन गायकों में कहा। जो मिठास कुमाऊंनी संस्कृति को सहेजने का काम कर रही है अगर उसी आवाज को विश्व पटल पर सम्मान मिल रहा है तो हमें भी एक पहाड़ी और उत्तराखंडी होने पर गर्व होना चाहिए और गरीब तबके से निकली कमला देवी जैसी लोकगायिका को सपोर्ट करते हुए उनका कोक स्टूडियो भारत सीजन-2 में चयन होने पर उत्साह बढ़ाना चाहिए। उत्तराखंड में कम ही ऐसी लोकगायिका हुई जिन्होंने शुद्ध पहाड़ी गीतों में अपना पूरा जीवन गुजार दिया। लोकगायिका स्व. कबूतरी देवी के बाद लोकगायिका कमला देवी एक बार फिर विश्व पटल पर छाने को तैयार है। मूल रूप से बागेश्वर जिले के गरूड़ तहसील के लखनी गांव निवासी कमला देवी जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय फ्रेंचाइजी संगीत स्टूडियो कोक स्टूडियो में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है। इस बात की पुष्टि खुद कोक स्टूडियो ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट में पोस्ट के माध्यम से की है। लोकगायिका कमला की मधुर आवाज़ जल्द ही कोक स्टूडियो सीजन 2 में सुनने को मिलंेगी।वहीं कोक स्टूडियो विश्वभर में लोक संगीत या स्थानीय गीतों के साथ उनकी मौलिकता से छेड़छाड़ किये बिना उनपर अभिनव प्रयोगों के लिए जाना जाता है। आपको यहां बताते चले कि सबसे पहले कोकाकोला कंपनी के प्रबंधन समिति ने इसे ब्राजील के एक शो में आयोजित किया था। जिसके बाद प्रसिद्ध पाकिस्तानी गायक रोहल हयात ने कोक स्टूडियो के नाम से म्यूजिक स्टूडियो शुरू किया। आज इसकी विभिन्न देशों में शाखाएं खुल चुकी है। भारत में कोक स्टूडियो एमटीवी के नाम से जाना जाता है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING