Connect with us

उत्तर प्रदेश

मेरी तो जिंदगी चली गई…राजू की याद में फूट-फूटकर रोने लगीं पत्नी शिखा

मेरी तो जिंदगी चली गई…राजू की याद में फूट-फूटकर रोने लगीं पत्नी शिखा
सीएन, मुंबई।
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की याद में रविवार को मुंबई के इस्कॉन मंदिर में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। उन्हें श्रद्धांजलि देने बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई सुपरस्टार पहुंचे थे। प्रार्थना सभा में मौजूद हर शख्स ने दिवंगत कॉमेडियन के बारे में चंद शब्द कहे। जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लेकिन, जिस वीडियो ने सबकाे भावुक कर दिया वह था राजू श्रीवास्तव की पत्नी का वीडियो। उनकी पत्नी शिखा उनके बारे में बात करते हुए फूट-फूट कर रोने लगीं। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की याद में रविवार को मुंबई के इस्कॉन मंदिर में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। उन्हें श्रद्धांजलि देने बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई सुपरस्टार पहुंचे थे। प्रार्थना सभा में मौजूद हर शख्स ने दिवंगत कॉमेडियन के बारे में चंद शब्द कहे। जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लेकिन, जिस वीडियो ने सबकाे भावुक कर दिया वह था राजू श्रीवास्तव की पत्नी का वीडियो। उनकी पत्नी शिखा उनके बारे में बात करते हुए फूट-फूट कर रोने लगीं। वीडियो की शुरुआत में, राजू की पत्नी शिखा श्रीवास्तव से कॉमेडियन के बारे में कुछ शब्द कहने का अनुरोध किया गया। भावुक शिखा ने माइक लिया और कहा, “क्या बोलूं… कुछ बोलने को अब रहा ही नहीं। मेरी तो जिंदगी चली गई। इनता कहने के बाद शिखा टूट गईं और रोने लगीं। अपने आप को संभालते हुए शिखा आगे बोलीं, सब लोगों ने बहुत प्रार्थनाएं कीं, डॉक्टरों ने भी पूरी कोशिश की … हम सब ने बहुत कोशिश की …लेकिन…उन्होंने हम सबको बहुत हंसाया। ऊपर जाकर भी सबको हंसा रहे होंगे। खुश रहें, शांति से रहें। बहुत-बहुत धन्यवाद। पत्नी के अलावा जॉनी लीवर का भी वीडियो वायरल हो रहा है। जॉनी लीवर ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, राजू के संघर्ष के दिनों की शुरुआत मेरे साथ ही हुई थी। हमारे पारिवारिक संबंध हैं, और हम पड़ोसी भी हैं। तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि मैं कितने दुख में हूं। हमने एक महान कलाकार को खो दिया है, उन्होंने लोगों को कई सालों तक हंसाया। लेकिन, अचानक उनकी मृत्यु हो गई। स्टैंड-अप कॉमेडी के लिए यह बहुत बड़ी क्षति है। गौरतलब है कि राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को वर्कआउट करने के दौरान हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद से वह अस्पताल में ही भर्ती थे। कॉमेडियन के चाहने वालों को उम्मीद थी कि वह स्वस्थ होकर घर लौटेंगे, लेकिन 21 सितंबर को उनका निधन हो गया। राजू श्रीवास्तव का 22 सितंबर को दिल्ली के निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार किया गया था। कॉमेडियन को अंतिम विदाई देने के लिए हजारों लोग पहुंच गए थे। बता दें कि राजू श्रीवास्तव ने अपने करियर में कई फिल्मों और कॉमेडी शो में काम किया। उन्होंने फिल्म ‘मैंने प्यार किया’, ‘बाजीगर’ जैसी कई फिल्मों में काम किया। उन्होंने साल 2005 में द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में हिस्सा लिया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING