Connect with us

उत्तर प्रदेश

सनसनी : लेड़हा टोला में जमीन विवाद को लेकर 5 लोगों की हत्या

सनसनी : लेड़हा टोला में जमीन विवाद को लेकर 5 लोगों की हत्या
सीएन, देवरिया।
यूपी के देवरिया रूद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव के लेड़हा टोला में जमीन विवाद को लेकर 5 लोगों की हत्या कर दी गई। पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम प्रकाश यादव की हत्या के बाद हुए इस सनसनीखेज नरसंहार ने पीड़ित सत्य प्रकाश दुबे का परिवार ही खत्म कर दिया। बताया जा रहा है कि दुबे का परिवार गांव में अकेला ब्राह्मण परिवार था और उसकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं थी। सत्य प्रकाश दुबे के तीन बेटे और तीन बेटियां थीं। घर की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। बड़ी बेटी निशा की उन्होंने शादी कर दी है। मझली बेटी सलोनी निजी विद्यालय में पढ़ती थी। छोटी बेटी नंदिनी और बेटा गांधी भी पढ़ाई कर रहे थे। एक बेटा देवेश पूजाण्पाठ करने का काम करता है। सबसे छोटा बेटा अनमोल 8 वर्ष का है। पूरा परिवार तीन कमरों के एक घर में रहता है जिसमें कोई दरवाजा भी नहीं है। घटना के समय सत्य प्रकाश दुबे का बड़ा बेटा देवेश देवरिया शहर में किसी के यहां श्राद्ध कर्म करने गया था। इसकी वजह से उसकी जान बच गई। यादव बाहुल्य इस गांव में हमलावरों ने लगभग आधे घंटे तक तांडव मचाया, मगर गांव का कोई भी शख्स दुबे परिवार की मदद करने नहीं आया। गांव में सत्य प्रकाश दुबे का एकमात्र ब्राह्मण परिवार रहता है। इसके अलावा एक परिवार श्रीवास्तव का है कुछ केवट जाति के लोग हैं। बाकी पूरी बस्ती यादव बिरादरी की है। इसके अलावा अगल-बगल के गांवों में भी यादव जाति के लोगों की ही बहुलता है। जमीनी विवाद को लेकर हुए नरसंहार के बाद गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। पुलिस और प्रशासनिक अफसर गांव में कैंप किए हैं। गांव में पीएसी व पुलिस तैनात कर दी गई है। प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, डीजी ला ऐंड ऑर्डर प्रशांत कुमार, गोरखपुर जोन के एडीजी अखिल कुमार गांव में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह, एसपी संकल्प शर्मा सुबह से ही गांव में कैंप किए हैं। जमीन के विवाद में एक के बदले हुई पांच हत्याओं में सत्य प्रकाश दुबे का पूरा परिवार ही खत्म हो गया। हमलावरों पर इस कदर खून सवार था कि उन्हें बच्चों पर भी तरस नहीं आई। ग्रामीणों के मुताबिक आक्रोशित भीड़ ने सत्य प्रकाश दुबे के घर की महिलाओं और बच्चों को पहले डंडों से पिटा फिर गला रेता और उसके बाद में गोली भी मारी।
ग्रामीणों की माने तो हमलावरों की भीड़ जब सत्यप्रकाश के दरवाजे पर पहुंची तो सत्यप्रकाश दुबे की पत्नी हाथ जोड़ कर आगे खड़ी हो गई। मगर हमलावरों ने उसकी लाठी और गोली मारकर हत्या कर दी। दंपती की हत्या के बाद सबसे छोटा अनमोल घर में जाकर कोने में छिप गया। बेटी सलोनी, नंदनी व बेटा गांधी हाथ जोड़कर जान की भीख मांगने लगे। मगर हमलावरों ने सभी को मौत के घाट उतार दिया। अनमोल को भी उन लोगों ने मरा समझ लिया था लेकिन वह अस्पताल में भर्ती है।

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING