Connect with us

उत्तर प्रदेश

कांवड़ियों ने पुलिस की गाड़ी तोड़ी थी, अब 5 पुलिस वाले ही सस्पेंड

कांवड़ियों ने पुलिस की गाड़ी तोड़ी थी, अब 5 पुलिस वाले ही सस्पेंड
सीएन, गाजियाबाद
। कुछ रोज पहले उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से कांवड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में कांवड़िये पुलिस की स्टीकर लगी गाड़ी को तोड़ते नजर आ रहे थे। मामले में अब अधिकारियों ने बड़ा एक्शन लिया है। पांच पुलिस वालों को सस्पेंड कर दिया गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया, दिल्ली-मेरठ रोड पर कांवड़ियों के लिए आरक्षित लेन पर एक गाड़ी को जाने दिया गया था। जिसमें सायरन और बत्ती लगी थी। साथ में पुलिस के स्टिकर भी लगे थे। इस चार पहिया वाहन को कांवड़ियों के लेन में जाने देने के मामले में पांच पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार ने इन पुलिस कर्मियों की पहचान, सब इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह और सुनील कुमार के तौर पर की है। वहीं महिला कांस्टेबल रश्मि और यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल प्रदीप और कांस्टेबल निखिल भी इनमें शामिल हैं। उन्होंने आगे बताया कि मामले में मधुबन बापूधाम पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जबकि गाड़ी चालक अवनीश त्यागी को सोमवार 29 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक घटना दुहाई मेट्रो स्टेशन के पास हुई थी। पुलिस के मुताबिक सुबह के दस बजे के आस.पास एक गाड़ी रास्ते से गुजर रही थी। जिस दौरान एक कांवड़िये को टक्कर लगने की बात कही गई। जिससे नाराज कांवड़ियों ने गाड़ी के साथ तोड़-फोड़ की थी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। बाद में पुलिस ने कहा कि गाड़ी पुलिस की नहीं थी। उसे अवनीश त्यागी नाम का शख्स चला रहा था। जो कांवड़ियों के लिए आरक्षित लेन में चला गया था। जिसके चलते यह सब हुआ। घटना के बाद ड्राइवर को गिरफ्तार करके गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया था। इससे पहले 27 जुलाई की दोपहर को भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। जब गाजियाबाद के मुरादनगर के गांव के पास कांवड़ियों ने एक गाड़ी के साथ तोड़फोड़ की थी। साथ ही ड्राइवर को भी पीटा था।

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING