Connect with us

मौसम

नैनीताल सहित पांच जिलों में 80 किमी की तेजी से आंधी-तूफान चलने के आसार

सीएन, देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी जिलों में भी आज (शनिवार) आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत और ऊधमसिंह नगर में मौसम खराब होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र की ओर से इन जिलों में 80 किलोमीटर की तेजी से आंधी-तूफान चलने के आसार हैं। हालांकि अन्य जिलों में भी 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से झक्कड़ चलने के आसार है। उधर बीते दो दिनों से बदले मौसम के चलते शुक्रवार को भी तापमान में कमी दर्ज की गई। जिसके चलते गर्मी का अहसास कम हुआ। शुक्रवार की रात नैनीताल सहित कई इलाकों में तेज गरज के साथ वर्षा होने से तापमान में गिरावट आई है।

Trending Videoshttps://videocdn.amarujala.com/trending-player#mute&is_amp

यह भी पढ़ें 👉  22 सितंबर को छठी शमशेर स्मृति समारोह में प्रखर पर्यावरणविद् अतुल सती देंगे व्याख्यान

Kedarnath: भक्तों ने बनाया नया रिकॉर्ड, इतिहास में पहली बार कपाट खुलने पर पहुंचे इतने श्रद्धालु, तस्वीरेंविज्ञापनhttps://e97d7f9f3a3b703b3df309b2837b32f2.safeframe.googlesyndication.com/safeframe/1-0-40/html/container.html?n=0

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING