Connect with us

मौसम

नैनीताल सहित अन्य स्थानों में हुई बर्फबारी के बाद पर्यटकों का पहाड़ों की ओर आने का सिलसिला जारी

सीएन, नैनीताल। उत्तराखंड में मौसम परिवर्तन हुआ है पूरे प्रदेश में जगह-जगह बारिश के साथ-साथ पहाड़ों पर बर्फबारी भी हो रही है नैनीताल में मौसम की पहली बर्फबारी ने नगर को सफेद चादर से ढक दिया है। मौसम विभाग ने 24 और 25 (शनिवार और रविवार) को इस क्षेत्र में तेज बरसात और बर्फबारी की चेतावनी दी थी। शीतकाल में विंटर रेन तो नहीं हुई सीधे बर्फबारी दिखी। नैनीताल के ऊपर आसमान में दो दिनों से लगातार बादलों का कब्जा दिखा। बीते दिन हल्की बरसात के बाद उच्च पर्वतीय श्रृंखलाओं में ओलावृष्टि के साथ ही बर्फबारी होने लगी। नैनीताल के नयना पीक, स्नोव्यू, टिफिन टॉप, किलबरी, सात नंबर, बिड़ला चुंगी, लड़ियाकांटा समेत अन्य ऊंचे क्षेत्रों में मौसम की पहली बर्फबारी देखने को मिली। मॉल रोड में बरसात और हल्के फुल्के ओले देखे गए। इसके अलावा नैनीताल जिले के मुक्कतेश्वर, रामगढ़, गागर, सहित ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और बारिश हुई है। यह खेती किसानों के लिए मुफीद मानी जा रही है। बर्फबारी से स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक भी बेहद खुश नजर आए। बरसात, ओलावृष्टि और बर्फबारी के चलते तापमान में भी भारी गिरावट महसूस की जा रही है।नैनीताल और आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में इस वर्ष शीतकालीन बरसात नहीं हुई है, जबकी सीधे बर्फबारी देखने को मिल रही है। शनिवार को नैनीताल सहित अन्य स्थानों में हुई बर्फबारी के बाद पर्यटकों का पहाड़ों की ओर आने का सिलसिला जारी हो गया है। शनिवार को नैनीताल में मौसम सामान्य रहा। आसमान में हालांकि बादल छाये थे तो कभी धूप भी छलक रही थी। नैनीताल पहुंचे सैलानियों ने मौसम का भरपूर आनंद लिया और जमकर फोटोग्राफी की। वीकेंड होने पर सैलानियों का नैनीताल पहुंचना जारी है।

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING