Connect with us

मौसम

उत्तराखंड में बदल सकता है मौसम का मिजाज, पहाड़ों से लेकर मैदान तक बरस सकते हैं बादल

उत्तराखंड में बदल सकता है मौसम का मिजाज, पहाड़ों से लेकर मैदान तक बरस सकते हैं बादल’
सीएन, देहरादून/नैनीताल
। उत्तराखंड में पड़ रही चिलचिलाती गर्मी के बीच मौसम को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने जानकारी दी है कि शुक्रवार 16 मई से प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिससे राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। फिलहाल राज्य के कुछ पर्वतीय जिलों पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में पहले ही हल्की बारिश का सिलसिला जारी है। बीते सोमवार और मंगलवार को रुद्रप्रयाग के जखोली में 36 मिमी, पिथौरागढ़ के बेरीनाग में 8 मिमी और गंगोलीहाट में 7 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इधर कुमाउ के नेनीताल सहित कई हिस्सों में आसमान में हल्के बादल छाये रहनेव धूप निकलने से उमस भरी गर्मी पड़ रही है। नैनीताल में अधिकतम तापमान 26 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक मई महीने में यह दूसरा सघन पश्चिमी विक्षोभ होगा। इसके प्रभाव से राज्य के तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। साथ ही, यह विक्षोभ जंगलों में लगने वाली आग की घटनाओं को भी कम करने में सहायक साबित हो सकता है। गौरतलब है कि मई की शुरुआत से 11 मई तक भी राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई थी, जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। अब 16 से 19 मई तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में फिर से बारिश के आसार हैं, जिससे मौसम सुहावना हो सकता है और लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। उधर उत्तर प्रदेश में तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते अधिकतम तापमान में निरंतर बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। बांदा में पारा 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। मौसम विभाग की मानें तो 14 मई से प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में लू की छिटपुट गतिविधियां शुरू होने की संभावना है। यह लू 16 मई तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों में भी फैल सकती है। गर्म हवाओं का यह दौर 20 मई तक प्रदेश में सक्रिय रह सकता है। वहीं 16 मई से प्रदेश में मौसम बदल सकता है। 16 से 19 मई तक बारिश होने की संभावना जताई गई है।

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING