Connect with us

मौसम

उत्तराखंड में 19 अप्रैल को झोंकेदार हवाएं चलने के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि के आसार

सीएन, देहरादून। उत्तराखंड में मतदान के दिन मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 19 अप्रैल को झोंकेदार हवाएं चलने के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि के आसार हैं। इससे पर्वतीय इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने और मैदानी इलाकों में दो-तीन डिग्री अधिक रहने की संभावना है। लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद से ही देश के साथ उत्तराखंड में भी चुनावी सरगर्मियां तेज हैं। इस बीच समय-समय पर मौसम भी अपने तेवर दिखा रहा है। बीते कुछ दिनों की बात करें तो अचानक मौसम में आए बदलाव से प्रदेशभर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 18 अप्रैल से एक बार फिर मौसम में परिवर्तन होगा। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 18 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ आने से देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में बिजली चमकने के साथ झोकेदार हवाएं चलेंगी। जबकि, 19 अप्रैल यानी मतदान के दिन 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से चलने वाली झोंंकेदार हवाओं से पर्वतीय इलाकों में तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट आने से ठंड का अहसास होगा। जबकि, मैदानी इलाकों में भले ही तापमान सामान्य से दो-तीन डिग्री अधिक रहे, लेकिन मौसम सुहाना रहेगा। उत्तराखंड में 20 अप्रैल से मौसम शुष्क होना शुरू होगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है 21 अप्रैल के बाद मौसम शुष्क होने से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING