Connect with us

मौसम

हीट वेव: उत्तराखंड के मैदानी जिलों में 42 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, पहाड़ों में भी सामान्य से अधिक तापमान

हीट वेव: उत्तराखंड के मैदानी जिलों में 42 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, पहाड़ों में भी सामान्य से अधिक तापमान
सीएन, देहरादून।
उत्तराखंड में मौसम का पारा चढ़ने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी नए रिकॉर्ड बनाने पर आमादा है। दोपहर के समय सड़कें खाली हो जा रही हैं। रात में भी लोगों को उमस से राहत नहीं मिल पा रही है। मौसम विभाग के अनुसार लोगों को मानसून आने के बाद ही गर्मी से कुछ राहत मिल पाएगी। राज्य के मैदानी जिलों में जहां तापमान 40 डिग्री तक पहुंच चुका है वहीं आने वाले दिनों में तापमान के 42 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। खास बात यह है कि फिलहाल राज्य में गर्मी को लेकर लोगों को किसी भी तरह की राहत मिलती हुई नहीं दिखाई दे रही है। ऐसे में मौसम विभाग भी लोगों को गर्मी को लेकर विशेष एहतियात बरतने की सलाह दे रहा है। उत्तराखंड के मैदानी जिले इन दिनों गर्मी से तप रहे हैं। पर्वतीय जनपदों में भी सामान्य से अधिक तापमान कुछ जगहों पर परेशानी बढ़ा रहा है। उधर मौसम विभाग ने नई भविष्यवाणी करते हुए आने वाले दिनों में भी लोगों की दिक्कतें इसी तरह से जारी रहने की बात कही है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक रहेगाए जिससे लोगों को हीट वेव की स्थिति से गुजरना पड़ेगा। यह हालत प्रदेश के मैदानी जिलों में होगी और आने वाले तीन से चार दिनों तक इसी तरह तापमान बढ़ते हुए नजर आएगा। हालांकि पहले ही उत्तराखंड के मैदानी जिलों में तापमान बेहद ज्यादा हो चुका है और इस बार मई महीने के तीसरे सप्ताह में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को क्रॉस कर चुका है। प्रदेश में आने वाले दिनों में जहां तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है तो पर्वतीय जनपद भी इससे प्रभावित होते हुए दिखाई देंगे। मौसम विभाग की मानें तो मैदानी जिलों से लगते हुए पर्वतीय जिलों में भी इसका असर दिखाई देगा। नैनीताल, पौड़ी और देहरादून जैसे जिलों में भी तापमान सामान्य से अधिक रिकार्ड किया जाएगा। मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि इन हालातों में लोगों को गर्मी से बचने के लिए विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है। मौसम विभाग ने आम लोगों के लिए गर्मी को लेकर एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि गर्मी से बचने के लिए लोगों को विशेष एहतियात बरतना चाहिए। खासतौर पर दिन के समय लोगों को ज्यादा से ज्यादा पानी पीने से लेकर बाहर निकलते वक्त शरीर को कपड़ों से ढककर ही जाने की सलाह दी गई है। एकदम ठंडे से गरम और गरम से ठंडे में जाने से बचने की सलाह दी गई है। राज्य के पर्वतीय जनपदों में हालांकि आने वाले दो दिनों के दौरान कुछ जगहों पर हल्की बारिश की भी संभावना व्यक्त गई है लेकिन इससे तापमान पर कोई खास असर नहीं होगा। राज्य के ऊंचे स्थानों पर हल्की बारिश होगी और इससे केवल उस क्षेत्र में कुछ देर के लिए तापमान को लेकर राहत मिल सकती है। बाकी इलाकों में तापमान पर इसका कोई असर नहीं पड़ने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होने के संकेत नहीं मिल रहे हैं। इसीलिए बार.बार हीट वेव का लोगों को सामना करने की बात कही जा रही है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि दोपहर 1.00 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक घर से बाहर निकलने से परहेज करें, ताकि हीट वेव का प्रभाव ना पड़े। मौसम विभाग के मुताबिक नैनीताल, पौड़ी, टिहरी, देहरादून जैसे जिलों से लगते हुए मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी के कारण वनाग्नि की घटनाएं घट सकती हैं। इस स्थिति में मौसम के मिजाज को देखते हुए वनाग्नि पर क्लोज वॉच रखने की जरूरत है। हालांकि राहत की बात है कि पर्वतीय जिलों के कुछ क्षेत्रों में अगले एक से दो दिन रेन थंडरस्टॉर्म एक्टिविटी के आसार हैं। जबकि मैदानी जिलों में अगले तीन से चार दिन लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ सकती है।

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING