Connect with us

मौसम

गर्मी से मिलेगी राहत, इस बार समय से पहले दस्तक देगा मानसून

गर्मी से मिलेगी राहत, इस बार समय से पहले दस्तक देगा मानसून
नईदिल्ली।
इन दिनों देश में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है, जिसने लोगों का हाल.बेहाल कर दिया है लेकिन मॉनसून इस बार खुशखबरी लेकर आ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून इस साल समय से पहले दस्तक देने वाला है। जिससे जल्द ही आम लोगों को राहत मिलने वाली है। दक्षिण-पश्चिम मानसून समय से पहले अंडमान निकोबार में दस्तक देने वाला है। बता दें कि दक्षिण-पश्चिम मानसून इस साल समय से पहले दस्तक देने वाला है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने मानसून का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं बताया गया कि छत्तीसगढ़ में भी इस बार समय से पहले मानसून दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 19 मई को मानसून के अंडमान निकोबार में पहुंचने की संभावना है। उसके बाद मॉनसून देश के अन्य हिस्सों की तरफ बढ़ेगा। वैसे तो हर साल अंडमान निकोबार में मानसून 22 मई तक आता है, लेकिन इस साल ये 3 दिन पहले ही दस्तक दे सकता है।

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING