Connect with us

मौसम

उत्तराखंड में आगामी एक मार्च तक सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त

सीएन, नैनीताल/देहरादून। उत्तराखंड में आगामी एक मार्च तक सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को रात से ही कहीं हल्की तो कहीं भारी बरिश हो रही है। 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हुई है। मौसम विभाग ने 28 फरवरी को भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में सुबह बादल छाए रहे और कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई। दोपहर में धूप निकलने से तापमान में थोड़ी वृद्धि हुई। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि 28 फरवरी को प्रदेश भर में बारिश, ओलावृष्टि और 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी हो रही है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज 28 फरवरी को भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। एक मार्च के लिए येलो अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। इस बीच नैनीताल में रुक रुक कर बारिश जारी है। कोहरे व बारिश के कारण कड़ाके की ठंड भी पड़ रही है। लम्बे समय बाद हो रही वर्षा से काश्तकारों के चेहरे भी खिले हुए हैं।

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING