Connect with us

मौसम

मानसून 2024: इस बार जून से सितंबर तक सामान्य से 106 फीसदी होगी बारिश

मानसून 2024: इस बार जून से सितंबर तक सामान्य से 106 फीसदी होगी बारिश
सीएन, नई दिल्ली।
देश में इस बार मानसूनी बारिश सामान्य से अधिक होने की संभावना है। मौसम विभाग ने सोमवार को मानसून को लेकर दीर्घावधि पूर्वानुमान जारी किया। इसके अनुसार जून से सितंबर के चार महीनों में सामान्य से 106 फीसदी बारिश होगी। मानसून के दौरान सामान्य वर्षा का मतलब 87 सेंटीमीटर बारिश से होता है। यानी इस बार करीब 92 सेंटीमीटर बारिश हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग आईएमडी के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने प्रेसवार्ता में पूर्वानुमान जारी किया। आईएमडी प्रमुख ने कहा मानसूनी बारिश यदि 96.104 फीसदी रहती है तो यह सामान्य मानी जाती है, लेकिन इस बार यह 106 फीसदी तक रहने की संभावना है, इसलिए यह सामान्य से अधिक रहेगी। इसमें पांच फीसदी की मांडलीय त्रुटि हो सकती है। वहीं 2023 में मानसूनी बारिश सामान्य से 94 फीसदी रही थी जो सामान्य से थोड़ी ही कम थी। मौसम विभाग ने कहा कि मानसून के सामान्य से अधिक रहने की संभावना 61 फीसदी है जबकि 29 फीसदी संभावना सामान्य रहने की है। महापात्र ने कहा, अभी भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में अलनीनो की मध्यम स्थितियां बनी हुई हैं। मगर अच्छी बात यह है कि यह लगातार कमजोर पड़ रहा है। यह अनुमान है कि मानसून के दूसरे चरण अगस्त. सितंबर में वहां ला नीना स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं।

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING