Connect with us

मौसम

यमुनोत्री धाम में बारिश, केदारनाथ में बर्फबारी, बदरीनाथ में भी तीन फीट बर्फ जमी

यमुनोत्री धाम में बारिश, केदारनाथ में बर्फबारी, बदरीनाथ में भी तीन फीट बर्फ जमी
सीएन, उत्तरकाशी/चमोली।
यमुनोत्री धाम में बारिश, केदारनाथ में हुई बर्फबारी हुई है।  बदरीनाथ में भी तीन फीट बर्फ जमी हुई है। केदारनाथ में आए दिन खराब मौसम के कारण धाम में बर्फ सफाई का कार्य प्रभावित हो रहा है। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम आज फिर बिगड़ गया। यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। केदारनाथ में दोपहर बाद से जमकर बर्फबारी हुई। इससे बर्फ साफ करने का काम प्रभावित हुआ। सुबह मौसम साफ था और धूप निकली थी। दोपहर तक धाम में चटख धूप के चलते मौसम सुहाना था। लेकिन उसके बाद आसमान में घने बादल छा गए और बर्फबारी हुई। अपराह्न तक धाम में तेज बर्फबारी हुई। इसके बाद बर्फबारी हल्की हो गई। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विनय झिंक्वाण ने बताया कि आए दिन खराब मौसम के कारण धाम में बर्फ सफाई का कार्य प्रभावित हो रहा है। पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने चारधाम यात्रा के तहत बद्रीनाथ धाम का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रा रूट पर संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करते हुए पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए। चारधाम यात्रा मई में शुरू हो जाएगी जिसके चलते पुलिस और प्रशासन यात्रा तैयारियों में जुटा हुआ है। इसी के तहत पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर सुरक्षित यातायात व्यवस्था का जायजा लेने बदरीनाथ धाम पहुंचे। धाम में अभी तक बर्फ जमी हुई है।

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING