Connect with us

मौसम

उत्तराखंड में बारिश-तूफान से तबाही, कई घरों के उड़े टीनशेड, उखड़े पेड़

उत्तराखंड में बारिश-तूफान से तबाही, कई घरों के उड़े टीनशेड.उखड़े पेड़
सीएन, देहरादून।
उत्तराखंड में मौसम विभाग की भविष्यवाणी सटीक साबित हुई है। शनिवार सुबह अचानक मौसम ने करवट ली। प्रदेश में आंधी.तूफान ने जमकर तबाही मचाई है। तूफान के कारण जहां कई पेड़ उखड़ गए तो कई घरों के टिनशेड उड़ गए। इतना ही नहीं आंधी तूफान की चपेट में आने से बिजली के पोल को भी नुकसान पहुंचा है जिससे शहर की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। बता दें कि देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र में शनिवार 30 मार्च सुबह को करीब 5 से 6 बजे के बीच में बारिश साथ ही ओलावृष्टि और तेज हवाओं का तांडव देखने को मिला। इस आंधी तूफान में कई घरों के ऊपर से टिनशेड उखड़ गई थी। वहीं खेतों में तैयार खड़ी फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। पछुवादून क्षेत्र के कुछ इलाकों में पेड़ उखड़ कर सड़कों पर गिर गए थे। गनीमत रही है कि इस दौरान किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई। कई स्थानों पर पेड़ों के गिरने की सूचना स्थानीय लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को दी है। बताया जा रहा है कि विकासनगर में आसाराम इंटर कॉलेज के पास भारी भरकम पेड़ हवा के थपेड़ों से धराशाई हो गया। इसके अलावा ब्रह्मदत्त चौक पर स्ट्रीट लाइट के खंबे भी गिर गए। दूसरी ओर जौनसार बावर क्षेत्र के कुछ गांवों में ओलावृष्टि होने से फसलों को भी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।गौरतलब है कि मौसम विभाग ने पहले ही उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की थी जो सही साबित हुई।

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING