Connect with us

मौसम

होली पर्व पर उत्तराखंड में मौसम सामान्य रहने की संभावना

सीएन, देहरादून। बीते दो दिनों से बदला मौसम मार्च के अंत में अपने तेवर दिखाएगा। होली पर्व पर प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा। जबकि होली के बाद मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं और गर्मी में भी इजाफा होगा। हालांकि शुक्रवार को भी बादल छाए रहने से दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री कमी रिकॉर्ड की गई।
गर्मी ने इस महीने से ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। लेकिन बीते बृहस्पतिवार से बदले मौसम से अधिकतम तापमान सामान्य से दो से सात डिग्री तक कम आया है। हालांकि न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज नहीं की गई। ऐसे में आज (शनिवार) से प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा और होली पर तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं हल्का कोहरा छाने व सुबह व रात में ठंड बढ़ने की संभावना है।

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING