Connect with us

मौसम

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार
सीएन, देहरादून।
उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बारिश होने की संभावना है जिससे पहाड़ों में मौसम सुहावना बना रहेगा। जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ क्षेत्रों में तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश होगी। इन क्षेत्रों में 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले जगह पर बर्फबारी होने की भी संभावना है सिस्टम जबकि मैदान क्षेत्र में मौसम शुष्क बना रहेगा जिससे तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडराने लगे हैं। जिससे बारिश की संभावना भी दिख रही है। नवंबर महीने की शुरुआत से ही मौसम की बेरुखी बनी हुई है। नवंबर में हल्की बारिश हुई थी लेकिन तब से बारिश और बर्फबारी के लिए प्रदेश के लोग तरस गए हैं। देहरादून में सोमवार को अधिकतम तापमान 35.2 और न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस रहा। हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर में अधिकतम तापमान 37.4 और न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस रहा। नैनीताल में अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 23.5 और न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 24.4 और न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रहा। 

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING