मौसम
इस बार ला नीना के कारण ओली, मसूरी, नैनीताल, मुक्तेश्वर जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होने का अनुमान
सीएन, मसूरी/नैनीताल/देहरादून। मौसम विभाग ने इस बार सर्दियों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण अच्छी बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना जताई है। इस बार ला नीना के कारण ओली, मसूरी, नैनीताल, मुक्तेश्वर जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होने का अनुमान है। ला नीना की सक्रियता से वर्षा की संभावना है और ठंड भी बनी रहेगी। नैनीताल में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बार की सर्दियों में पश्चिमी विक्षोभ क्या रंग दिखाएगा, उसका पता दिसंबर व जनवरी में चलेगा। बहरहाल अक्टूबर व नवम्बर में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी से यह संकेत मिल रहे हैं कि इस बार सर्दियों अच्छी बारिश के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना व्यक्त की है। इधर, शनिवार को मौसम शुष्क रहा और दिन में गर्मी, तो शाम को कड़ाके की ठंड महसूस की गई। मौसम विभाग देहरादून के मौसम विज्ञानिकों के मुताबिक इस बार की सर्दी पिछले साल की तरह सूखी नहीं रहने वाली है। सर्दियों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मेघों के जमकर बरसने की संभावना है। इससे पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात होगा और मैदानी हिस्सों में भी पानी बरसने की संभावना रहेगी। नैनीताल और मुक्तेश्वर, ओली, मंसूरी, चमोली, रुद्रप्रयाग सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अच्छी बर्फबारी हो सकती है। इस बीच मौसम साफ रहने के दौरान राज्य कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना रहेगी। उन्होंने बताया कि इस बार ला नीना के सक्रियता से अच्छी वर्षा की संभावना की जा सकती है। साथ ही कड़ाके की ठंड भी जारी रहेगी। इधर, गुरुवार को सरोवर नगरी का मौसम सामान्य बना रहा। दिन में तेज धूप के चलते गर्मी एहसास हुआ, तो सूर्यास्त के बाद ठंड में खासा इजाफा हो गया। शनिवार को नैनीताल का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह से ही धूप खिली रही। सुबह शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रात्रि में आसमान से पाला बरस रहा है। देहरादून में मौसम शुष्क बना हुआ है।


























































