Connect with us

मौसम

उत्तराखंड : आज सोमवार को आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी

उत्तराखंड: आज सोमवार को आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी
सीएन, देहरादून।
प्रदेश में आज 15 अप्रैल को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज प्रदेश के जनपदों में गरज चमक के साथ आंधी बारिश और ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज 15 अप्रैल सोमवार को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, देहरादून, अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की बारिश और झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले के कुछ स्थानों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ और बिजली चमकने के साथ ही कहीं-कहीं बूंदाबांदी और ओलावृष्टि की भी आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के इन सभी जनपदों में येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक राज्य में अगले 48 घंटे आंशिक तौर पर मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा जबकि 17 अप्रैल से मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक रविवार को देहरादून और मसूरी और राज्य के कुछ अन्य हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज हुई जिससे बढ़ते तापमान से कुछ राहत मिली। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार देहरादून में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है और हल्की से मध्यम बारिश-गरज के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है। जबकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 29 डिग्री सेल्सियस और 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING