Connect with us

मौसम

उत्तराखंड के मैदानी हिस्सों में सोमवार को लू चलने का येलो अलर्ट जारी

सीएन, नैनीताल। उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर के साथ ही टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत के मैदानी हिस्सों में सोमवार को भीषण गर्मी रहेगी। यहां दिन में लू चलने का येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से एहतियात बरतने के लिए कहा गया है। जितना संभव हो, सीधे धूप में निकलने से बचें, खासकर दोपहर के समय जब तापमान सबसे अधिक होता है। राज्य के पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के चलते बढ़ती गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। नैनीताल में बीते दिनों से सुबह सांय मौसम सुहावना है वही दिन में गर्मी पड़ रही है।

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING