Connect with us

अंतरराष्ट्रीय

पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से की मुलाकात, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से की मुलाकात, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
सीएन, कीव।
युद्धग्रस्त देश की राजधानी कीव पहुंचने से पहले पीएम मोदी ने कहा कि यूक्रेन और पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष गहरी चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि शांति बहाल करने के लिए बातचीत तथा कूटनीति ही रास्ता है। कीव की यात्रा से लगभग छह सप्ताह पहले मोदी ने रूस की यात्रा की थी प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की। कीव में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री मोदी यूक्रेन की यात्रा पर शुक्रवार को राजधानी कीव पहुंचे। यह वार्ता ऐसे समय में हो रही है जब यूक्रेन ने हाल ही में रूसी क्षेत्र में आक्रामक सैन्य अभियान चला रखा है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह एक ऐतिहासिक आधिकारिक यात्रा पर कीव पहुंचे। दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यूक्रेन की यह पहली यात्रा है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा आज सुबह कीव पहुंचा। भारतीय समुदाय ने बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने कुछ तस्वीरें भी साझा कीं जिनमें वह भारतीय समुदाय के लोगों का अभिवादन और उनसे बातचीत करते दिख रहे हैं। प्रधानमंत्री पोलैंड से कीव तक रेल फोर्स वन ट्रेन से गए जिसमें करीब 10 घंटे का समय लगा। मोदी की दो देशों की यात्रा का यह अंतिम चरण है। कीव की यात्रा से लगभग छह सप्ताह पहले मोदी ने रूस की यात्रा की थी जिसमें उन्होंने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ संघर्ष समाप्ति के मुद्दे पर गहन विचार.विमर्श किया था। पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के साथ वार्ता के बाद मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा था कि यूक्रेन और पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष गहरी चिंता का विषय हैं और शांति बहाल करने के लिए बातचीत तथा कूटनीति ही रास्ता है। उन्होंने कहा भारत का दृढ़ता से यह मानना है कि युद्ध के मैदान में किसी समस्या का हल नहीं निकलता। किसी भी संकट में निर्दोष लोगों की जान जाना पूरी मानवता के लिए बड़ी चुनौती है। उन्होंने वारसॉ में मीडिया को दिए एक बयान में कहा ष्हम शांति और स्थिरता के लिए बातचीत और कूटनीति का समर्थन करते हैं। इसके लिए भारत अपने मित्र देशों के साथ मिलकर हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कमिश्नर रावत ने की पोर्टल से स्वयं स्वगणना की शुरुआत, सभी नागरिकों से इसका लाभ उठाने की अपील
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in अंतरराष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING