Connect with us

अंतरराष्ट्रीय

संयुक्त राष्ट्र दिवस: 24 अक्टूबर 1945 में आधिकारिक स्थापना का प्रतीक

संयुक्त राष्ट्र दिवस: 24 अक्टूबर 1945 में आधिकारिक स्थापना का प्रतीक
सीएन, नैनीताल।
प्रति वर्ष 24 अक्टूबर को, संयुक्त राष्ट्र दिवस मनाया जाता है और इस वर्ष, संयुक्त राष्ट्र स्थापना की 78 वीं वर्षगाँठ है। ग़ौरतलब है कि जून 1945 में 50 देशों के प्रतिनिधियों ने यूएन चार्टर तैयार करके सैन फ्रांसिस्को में हुए संयुक्त राष्ट्रों के अन्तरराष्ट्रीय संगठनों पर सम्मेलन में एकत्र होकर, उस चार्टर पर हस्ताक्षर किये थे। सुरक्षा परिषद के पाँच स्थाई सदस्यों और अन्य अधिकतर देशों की मंज़ूरी के बाद, संयुक्त राष्ट्र चार्टर 24 अक्टूबर 1945 को लागू हुआ था और उसके ज़रिये संयुक्त राष्ट्र की औपचारिक स्थापना हुई थी। 1948 के बाद से हर वर्ष 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस मनाया जाता रहा है। यूएन महासभा ने वर्ष 1971 में सदस्य देशों से इस दिवस पर सार्वजनिक अवकाश रखने की सिफ़ारिश की थी। अलबत्ता संयुक्त राष्ट्र की स्थापना के 78 वर्ष बाद भी आज दुनिया चुनौतियों से भरी हुई नज़र आती है कोविड.19 महामारी लम्बी खिंच रही है और बार.बार सिर उठा रही है अन्तरराष्ट्रीय सुरक्षा स्थिति लगातार बदतर हो रही है।फ वैश्विक आर्थिक पुनर्बहाली नाज़ुक और जटिल है और अन्य विभिन्न जोखिम व संकट एक के बाद एक करके उभर रहे हैं। जीवाश्म ईंधन के उपयोग पर निर्भरता समाप्त करनी होगी और अक्षय ऊर्जा क्रान्ति शुरू करने सहित अपनी पृथ्वी की रक्षा करनी होगी। अन्ततः महिलाओं व लड़कियों के हित में, अवसरों व स्वतंत्रता की तराज़ू को सन्तुलित करनी होगीए और सबके लिये मानव अधिकार सुनिश्चित करने होंगे। इन सब लक्ष्यों की प्राप्ति के लिये संघर्षों और युद्धों का अन्त करने के लिये, शान्ति को मौक़ा देना होगा क्योंकि युद्धों से ज़िन्दगियाँ ख़तरे में पड़ती हैं भविष्य जोखिम में पड़ता है और वैश्विक प्रगति ख़तरे में पड़ती है। इस संयुक्त राष्ट्र दिवस पर आइये हम अपनी आशा और इस विश्वास को पुनः जागृत करें कि जब मानव समुदाय वैश्विक एकजुटता के साथ एक होकर काम करता है तो क्या कुछ हासिल किया जा सकता है।

More in अंतरराष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING