Connect with us

दुर्घटना

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 9 महिलाओं सहित 18 लोगों की मौत

सीएन, दिल्ली। शनिवार रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ और अफरा-तफरी के कारण भगदड़ की की स्थिति बन गई। इस हदासे में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 9 महिलाएं, पांच बच्चे और चार पुरुष शामिल हैं। कई अन्य घायल हैं। घायलों का इलाज लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल और लेडी हार्डिंग अस्पताल में किया जा रहा है। इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की भी संभावना है। आपको बता दें कि यह घटना रात लगभग 9 बजे प्लेटफार्म 13 और 14 पर हुई। हजारों महाकुंभ श्रद्धालु अपनी यात्रा के लिए एकत्रित हुए। इसके बाद यात्रियों में घबराहट होने लगी। सूत्रों के अनुसार, अचानक मची अफरा-तफरी के कारण कुछ महिलाएं बेहोश हो गईं। इनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही। उन्हें तुरंत अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें दिखाया गया है कि यात्रियों की विशाल भीड़ रेलवे स्टेशन पर दौड़ती हुई दिख रही है। कुछ बच्चे अपने कंधों पर ले कर चल रहे हैं। जबकि अन्य अपने सामान के साथ संघर्ष कर रहे हैं। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, भीड़-भाड़ के कारण घुटन होनो लगी। जिससे प्लेटफार्म पर चार महिला यात्री बेहोश हो गईं। इस दौरान दिल्ली फायर सर्विसेज को आपातकालीन कॉल की गई। इसके बाद चार फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। साथ ही, एंबुलेंस भी घटना स्थल पर भेजी गईं। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम भी राहत और बचाव कार्यों के लिए पहुंची।

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING