Connect with us

उधम सिंह नगर

दुष्कर्म का आरोपी चोरी की नियत से घर में घुसा, छत से गिर कर हो गई मौत

सीएन, रूद्रपुर। यहां छत से गिरकर दुष्कर्म के आराेपित की जान चली गई। पड़ोसी ने मृतक पर घर में चोरी के लिए घुसने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मृतक के घुसने की आहट पर लोग जगे तो वह हड़बड़ा कर भागने लगा। भागने के दौरान ही वह छत से गिर गया। बताया जा रहा है कि मृतक पर उत्तर प्रदेश में पाक्सो का मुकदमा दर्ज। मो. इस्लाम उर्फ गुड्डू आयु 20 वर्ष पुत्र मंजूर हसन पुत्र मंजूर हसन निवासी टेहरी ख्वाजा थाना खजुरिया जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश का निवासी था। मंगगलवार की रात तीन बजे वह चोरी के इरादे से नई बस्ती खेड़ा में किराए पर रहने वाला राशिद पुत्र नजाकत अली निवासी नौगजा थाना स्वार जनपद रामपुर के घर में घुस गया। घर में किसी के घुसने की भनक राशिद की पत्नी को लगी तो वह चौकन्ना हो गई। । जिसके बाद चोर हड़बड़ी में आकर हाथ छुड़ा कर भागने लग। भागते समय छत पर से पैर फिसल जाने के कारण वह गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई।  सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

Continue Reading
You may also like...

More in उधम सिंह नगर

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING