Connect with us

दुर्घटना

होटल का कमरा नंबर 106, 2 दोस्त तो भाग निकले, पर एक पर्यटक होटल में जिंदा जल गया, लाखों की संपत्ति राख

होटल का कमरा नंबर 106, 2 दोस्त तो भाग निकले, पर एक पर्यटक होटल में जिंदा जल गया, लाखों की संपत्ति राख
सीएन, शिमला।
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के कच्चे घाटी क्षेत्र स्थित एक निजी होटल में शुक्रवार देर रात आग भड़क गई। इस घटना में महाराष्ट्र के पर्यटक की मौत हो गई जबकि उसके दो साथी झुलस गए। अग्निकांड में होटल के तीन कमरे जलकर राख हो गए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने इस मामले में होटल मालिक की लापरवाही को जिम्मेदार मानते हुए मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार रात करीब 11.30 बजे कच्ची घाटी स्थित रामा बेड एंड ब्रेकफास्ट बीएंडबी होटल में कमरा नंबर 106 में आग लग गई। इस कमरे में महाराष्ट्र के तीन युवक ठहरे थे। जब तीनों कमरे में सो रहे थे तभी अचानक आग लग गई। अग्निकांड में होटल के तीन कमरे जलकर खाक हो गए जिससे लाखों रुपये की संपत्ति खक हो गई। कमरे में धुआं भरने और आग की लपटें उठने पर अफरा.तफरी मच गई। दो युवक किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रहे लेकिन एक आग की चपेट में आ गया और अंदर ही फंस गया। जब तक दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान रितेश पुडाले 24 निवासी कोरेगांव, जिला सांगली, महाराष्ट्र के रूप में हुई है। महाराष्ट्र के ही आशीष और अवधूत पाटिल को उपचार के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल शिमला में भर्ती कराया गया है। शिमला पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों को सूचना दे दी है। शव का पोस्टमार्टम शनिवार को आईजीएमसी अस्पताल में कराया जाएगा, जिसके बाद उसे परिजनों को सौंपा जाएगा। झुलसे हुए दोनों पर्यटकों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।  पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। होटल में सुरक्षा मानकों और प्रभावी अग्निशमन प्रणाली को लेकर भी जांच की जा रही है। पुलिस होटल प्रबंधन से पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि आशीष और अवधूत तो किसी तरह कमरे से बाहर भागने में कामयाब रहे लेकिन रितेश कमरे से बाहर नहीं भाग पाया और आग में जिंदा जल गया। पुलिस ने पर्यटक आशीष कि शिकायत पर पुलिस थाना बालूगंज में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING