Connect with us

दुर्घटना

खरगोन जिले में यात्रियों से भरी बस पुल से गिरी, कई लोगों की हुई मौत

खरगोन जिले में यात्रियों से भरी बस पुल से गिरी, कई लोगों की हुई मौत
सीएन, इंदौर।
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में बड़ा हादसा हुआ है। मंगलवार को यहां एक बस एक्सीडेंट हुआ है, जिसमें कई लोगों के मारे जाने की सूचना मिली है। फिलहाल प्रशासन ने कितनी मौंते हुई हैं इसकी पुष्टि नही की हैं। अपुष्ट खबरों के अनुसार इस हादसे में 14 लोगों की मौत हुई है जबकि 20 लोग घायल हो गए हैं। घायलों का आनन फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जिसमें से कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस में करीब 70 से 80 आदमी मौजूद थे। ये बस इंदौर की ओर जा रही थी। खरगोन में एक बस नदी में जा गिरी, जिससे उसमें सवार कई लोगों की मौत हो गई। खरगोन ठीकरी मार्ग पर यह हादसा हुआ है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू किया। बता दें कि बड़ी संख्या में बस में सवार लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है। इसी के साथ ही बताया जा रहा है कि लगभग 20 से अधिक मौतें हो सकती हैं। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी, जिसके बाद थाना उन पुलिस भी मौके पर पहुंची है। फिलहाल, ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस जवान घायलों की मदद करने में लगे हुए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद विधायक रवि जोशी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING