Connect with us

उधम सिंह नगर

तीन सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, दो लोग घायल

सीएन, बाजपुर। तीन सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों शव सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिए हैं। शवों पोस्टमार्टम शनिवार को कर परिजनों को सौंप दिये हैं। हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित गांव नमूना में शुक्रवार शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार इंदिरा कॉलोनी निवासी विजय (55) गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसे सीएचसी भेज दिया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


इधर किच्छा के ग्राम पुलभट्टा निवासी सुरेश (35) यहां गांव धूरिया निवासी अपने रिश्तेदार सरबन के घर आया था। सुरेश शुक्रवार शाम बाइक से घर लौट रहा था कि बेरिया दौलत मार्ग पर महोली जंगल में उसकी बाइक पोल से टकरा गई। इस कारण सुरेश घायल हो गया। सीएचसी में लाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं जिला मुरादाबाद यूपी के कस्बा बिलारी निवासी राजकुमार गांव दौलपुरी में अपने ससुराल आया था। शुक्रवार शाम बाइक से बाजार जाते समय टोपा कॉलोनी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर राजकुमार और शिवा घायल हो गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरोें ने राजकुमार को हायर सेंटर रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है।

Continue Reading
You may also like...

More in उधम सिंह नगर

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING