Connect with us

दुर्घटना

उत्तरकाशी में वाहन दुर्घटना, एक महिला सहित 4 तीर्थयात्रियों की मौत

लोकेंद्र सिंह बिष्ट, उत्तरकाशी। आज 11 जुलाई सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर गंगोत्री नेशनल हाई वे में सूनगर के पास मध्यप्रदेश इंदौर के तीर्थयात्रियों का एक टैम्पो ट्रेवल्स और दो छोटे वाहनों पर चट्टानी मलवा गिरने से एक महिला सहित 4 तीर्थयात्रियों की मौत हो गयी जबकि 6 घायल हुए है। घायलों का नजदीकी अस्पताल भटवाड़ी में उपचार चल रहा है। इन तीनो वाहनों में 22 लोग सवार थे। सुरक्षित यात्रियों को घटनास्थल के नजदीक होटलों में ठहराया हुआ है। रेस्क्यू में आपदा प्रबंधन स्वयंसेवक, पुलिस, एसडीआरएफ, अग्निशमन सहित स्थानीय लोग जूटे रहे। बताते चलें कि उक्त स्थान पर पहाड़ी से मलबा वा पत्थर गिरने से 03 यात्री वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। खबर लिखे जाने तक 3 शव निकाले गाए है, 1 शव गाड़ी में फंसा है, जिसे निकालने की कोशिश जारी है। 06 घायलो को उत्तरकाशी जिला चिकित्सालय भेजा गया ही। अन्य सभी यात्री सुरक्षित है। घटना स्थल पर नायब तहसील भटवाड़ी, पुलिस चौकी प्रभारी भटवाड़ी, bro के अधिकारी, एसडीआरएफ, पुलिस, एंबुलेंस आदि तैनात है। जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 19 अप्रैल 2026 परशुराम जयंती : विधिपूर्वक पूजा करने से मिलता है जीवन में सुख, शांति व समृद्धि का आशीर्वाद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING