Connect with us

उधम सिंह नगर

जमीन को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, खूब चले हथियार, 13 लोग घायल

जमीन को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, खूब चले हथियार, 13 लोग घायल
सीएन, रुद्रपुर।
जमीन के विवाद को लेकर रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के 13 लोग घायल हुए हैं. घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक आज मंगलवार सुबह राजेंद्र सिंह अपना खेत जोत रहा था। इस दौरान पुष्पेंद्र सिंह अपने लोगों (रेशमा कौर, धन सिंह, सुरजीत सिंह और सुरेंद्र कौर) के साथ खेत पर पहुंच गया और खेत जोतने का विरोध करने लगा। हंगामा होते राजेंद्र सिंह के पक्ष के लोग (सुख चैन सिंह, रोहित, मंजीत सिंह, अमन सिंह, विक्रम सिंह और करन सिंह) भी मौके पर पहुंच गए। पुष्पेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है राजेंद्र सिंह के लोगों द्वारा उन पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया गया। यही नहीं, उनके ऊपर फायर भी झोंकी गई। इस दौरान एक पक्ष के 7 लोग घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से 6 लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया है, जहां पर सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

Continue Reading
You may also like...

More in उधम सिंह नगर

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING