Connect with us

क्राइम

नैना गांव स्थित भूमिया मंदिर से 51 किलो की घंटी चोरी, गुस्साए ग्रामीण थाने पहुंचे

 नैना गांव स्थित भूमिया मंदिर से 51 किलो की घंटी चोरी, गुस्साए ग्रामीण थाने पहुंचे,
सीएन, नैनीताल।
सरोवर नगरी के समीपवर्ती नैना गांव स्थित भूमिया मंदिर से लगभग 51 किलो की घंटी बीती रात्रि चोरी होने से गांव में सनसनी फैल गई। घटना को लेकर लोगों में रोष है स अब चोर मंदिरों को भी नहीं छोड़ रहे हैं स मंगलवार सुबह गांव के लोगों द्वारा थाना तल्लीताल पहुंचे और थानाध्यक्ष रमेश बोरा को तहरीर देकर चोरों को पकड़ने की मांग की। उन्होंने बताया पूर्व में भी कई बार क्षेत्र में चोरी हो चुकी है जिसमें लोगों के घर से गैस सिलेंडर के अलावा सौर ऊर्जा लाइट, जो गांव में लगाई गई थी उसकी बेटरियां और पूर्व में मंदिर में कलश के अलावा बजाज मोटर साइकिल सहित अन्य चीज चोरी हो चुकी है जिनकी तहरीर ज्योलीकोट चौकी में दी गई थी। घटना को लेकर गांव के लोगों में रोष है और लोग तत्काल चोरों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। थाना अध्यक्ष रमेश बोरा ने गांव के लोगों से कहा कि जल्दी ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा। इस मौके पर पूरन मेहरा, राजेंद्र सिंह मनराल, किशन सिंह, उमेश सिंह मनराल, आनंद सिंह बिष्ट, नवीन नैनवाल, ईश्वरी दत्त ओली, रमेश ओली, रमेश सिंह बिष्ट, हरीश सिंह बिष्ट, संजय सिंह बिष्ट, राजेंद्र मेहरा, हरेंद्र बिष्ट मौजूद थे।

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING