Connect with us

उधम सिंह नगर

बहनोई ने किया साले का कत्ल, बहनोई समेत आधा दर्जन गिरफ्तार

सीएन, नानकमत्ता। साले का कत्ल करने वाले बहनोई समेत पुलिस ने छह को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ मृतक की माता ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए आरोपियों की निशानदेही पर खून में सने डंडे भी बरामद किए है। ग्राम सिद्धा नवदिया निवासी शकुंतला देवी पत्नी पतरस ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि 25 अगस्त को उनके घर जन्मदिन की पार्टी का कार्यक्रम था। जिसमें उनके रिश्तेदार और दामाद प्रदीप कुमार पुत्र बनवारी उर्फ मुनीम निवासी नानकमत्ता मंडी आया था। उनके दामाद प्रदीप के साथ संजय पुत्र पप्पू, विशाल पुत्र पप्पू, विकास पुत्र धमेंद्र, सूरज पुत्र बाबूराम, आकाश पुत्र राकेश निवासीगण मंडी पहुंचे थे। शकुंतला देवी का आरोप है कि रात करीब साढ़े दस बजे उनका दामाद प्रदीप गाली गलौज करने लगा। गाली देने से मना करने पर प्रदीप, संजय, विशाल, विकास, सूरज, आकाश ने उनके बेटे अजय, सनी के साथ बेरहमी से मारपीट की। घटनास्थल पर शोर शराबा सुन कमलेश पुत्र तारकचंद विश्वास आदि मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद आरोपित फरार हो गए। जिसके बाद घायलों को एम्बुलैंस से सरकारी अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सक ने अजय को मृत घोषित कर दिया। जबकि सनी को हमले में गंभीर चोटें लगी। पुलिस ने शकुंतला देवी की तहरीर पर धारा 302, 323, 504, 147, 148, 149 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देशन पर एसओ देवेंद्र गौरव ने पुलिस कर्मियों की टीम गठित कर हत्या के आरोप में नामजद प्रदीप कुमार, संजय, विशाल, विकास, सूरज, आकाश को गिरफ्तार कर लिया। हत्याकांड में मुख्य आरोपित मृतक का जीजा प्रदीप है। टीम में एसआइ दीवान बिष्ट, लोकेश तिवारी, संजय कुमार, दरबान सिंह, नवनीत कुमार, दिनेश चंद, राजेश कुमार, दिनेश तिवारी मौजूद थे

Continue Reading
You may also like...

More in उधम सिंह नगर

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING