Connect with us

क्राइम

हिरासत में जाने से पहले बिभव कुमार ने कर दिया बड़ा खेल

सीएन, नई दिल्‍ली। राज्‍यसभा सांसद स्‍वाति मालीवाल की शिकायत पर पुलिस ने दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व पीएस बिभव कुमार को हिरासत में ले लिया है। हिरासत में जाने से पहले उसे बड़ा खेल कर दिया। इसका खुलासा पुलिस ने कोर्ट में किया। दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में कहा कि अरविंद केजरीवाल के आवास का सीसीटीवी फुटेज खाली है। इस जानकारी के बाद स्वाति मालीवाल ने बड़े पैमाने पर साजिश का आरोप लगाया। दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को यह भी बताया कि आरोपी बिभव कुमार ने अपना फोन फॉर्मेट कर दिया है। वीडियो हटा दिया गया है। वह पासवर्ड भी साझा नहीं कर रहा है। उसे इसलिए गिरफ्तार किया गया है, क्योंकि वह गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा था। दिल्ली पुलिस ने कहा कि विभव कुमार हिरासत में लिए जाने के दिन भी घटनास्थल पर मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आप्रेशन प्रहार : नैनीताल पुलिस ने ₹66.30 लाख की स्मैक बरामद कर एक किया गिरफ्तार, दो अन्य धरे गये
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING