Connect with us

क्राइम

फर्जीवाड़ा : ग्राहकों से आठ लाख की रकम लेकर थमा दी फर्जी बीमा पालिसी

फर्जीवाड़ा : ग्राहकों से आठ लाख की रकम लेकर थमा दी फर्जी बीमा पालिसी
सीएन, देहरादून।
यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी की फर्जी बीमा पालिसी थमाकर ग्राहकों से एजेंट के सहायक ने आठ लाख रुपये हड़प लिए। इसका पता लगने पर एजेंट ने जांच कराई। इस दौरान फर्जीवाड़ा पकड़ में आया। एजेंट ने अपने सहायक के खिलाफ डालनवाला थाने में केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर डालनवाला नंद किशोर भट्ट ने बताया कि मनमोहन सचदेवा निवासी प्रीतम रोड यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी से रिटायर हुए हैं। इसके बाद से वह कंपनी के लिए बतौर एडवाइजर काम कर रहे हैं। उन्होंने ग्राहकों को कलेक्शन, प्रीमियम जमा करने की सूचना देने के लिए रोहित कुमार निवासी शिवलोक कॉलोनी, रायपुर को बतौर सहायक रखा हुआ है। पीड़ित को बीते मार्च में पता लगा कि बतौर एजेंट उनके नाम से ग्राहकों को फर्जी बीमा पालिसी थमाई जा रही हैं। इसके एवज में उनसे प्रीमियम का कलेक्शन लिया जा रहा है। पीड़ित को पता लगा कि उनका सहायक ऐसा कर रहा है। पूछताछ की तो पता लगा कि उसने अपने घर में कंप्यूटर, स्कैनर और प्रिंटर रखा हुआ है। उसने बड़ी संख्या में ग्राहकों से रकम ली और उन्हें अपने कंप्यूटर से फर्जी बीमा पालिसी बनाकर दे दीं। आरोपी ने फर्जीवाड़े का डाटा अपने कंप्यूटर से डिलीट कर दिया था। इसे आईटी एक्सपर्ट की मदद से रिकबर कराया गया। तब फर्जीवाड़ा खुला। सामने आया कि आरोपी करीब आठ लाख रुपये इस तरह हड़प चुका है। तहरीर पर उसके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING