Connect with us

क्राइम

डी फैशन बुटीक टेलर की दुकान से 10 लाख की चरस बरामद, 2 तस्कर धरे

सीएन, हल्द्वानी। जनपद नैनीताल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में नशे के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस एवं एएनटीएफ व एएनटीएफ कुमाऊं टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एएनटीएफ व एएनटीएफ कुमाऊं ने काठगोदाम पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए दमुवाढूंगा क्षेत्र के देवखड़ी में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के सामने स्थित “डी फैशन बुटीक” नामक टेलर की दुकान पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो अभियुक्तों के कब्जे से पांच किलो दो ग्राम अवैध चरस बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपए है। गिरफ्तार अभियुक्त प्रवीण आर्या पुत्र कुशल राम निवासी देवखड़ी दमुवाढूंगा, थाना काठगोदाम, जिला नैनीताल, उम्र 50 वर्ष व बलवन्त सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी ग्राम तीख, पोस्ट डोला, थाना कपकोट, जिला बागेश्वर, उम्र 44 वर्ष हैं। पुलिस द्वारा उक्त दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है तथा दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जांच में यह तथ्य भी प्रकाश में आया है कि बरामद चरस बागेश्वर क्षेत्र से लाकर सप्लाई की गई थी। पुलिस द्वारा मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल : पर्यटन सीजन में पुलिस के हाथ से फिसलती ट्रैफिक व्यवस्था संभालने को अर्धसैनिक बल मैदान में उतरा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING