क्राइम
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नशे के विरूद्व बड़ी कार्रवाई : 1.85 करोड़ रुपए की स्मैक के साथ दो सगे भाई गिरफ्तार
सीएन, हल्द्वानी। नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में नैनीताल की एसओजी एवं कोतवाली काठगोदाम की संयुक्त टीम ने लगभग 1.85 करोड़ रुपये कीमत की 618 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस कप्तान ने आज इसका खुलासा किया। पुलिस कप्तान डाॅ मंजूनाथ टीसी ने बताया कि मुख्यमंत्री के मिशन ड्रग फ्री देवभूमि“ ऑपरेशन प्रहार को साकार करने के उद्देश्य से जनपद के समस्त थाना प्रभारियों, एसओजी नैनीताल एएनटीएफ को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए नशे की तस्करी पर अंकुश लगाने एवं तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं अमित कुमार, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा जसवीर चौहान, प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम, मोहन सिंह सौन प्रभारी एसओजी के नेतृत्व में थाना काठगोदाम पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा काठगोदाम क्षेत्र में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। थाना काठगोदाम पुलिस एवं (एसओजी) की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर काठगोदाम क्षेत्र में चैकिंग के दौरान पश्चिमी खेड़ा स्थित इण्डियन ऑयल पेट्रोल पम्प के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग के निकट से दो अभियुक्तों को कुल 618 ग्राम स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया, जिसके आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली काठगोदाम पर धारा 8/21/60 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया हैं। पुलिस व एसओजी ने गजब सिहं ( उम्र 27 वर्ष ) पुत्र गंगो सिंह निवासी अटलबन्द धऊ पासा भरतपुर राजस्थान-311 ग्राम स्मैक व सीता राम (उम्र 37 वर्ष) पुत्र गंगो सिंह निवासीअटलबन्द धऊ पासा भरतपुर राजस्थान को 307 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। इन दोनों के पास से 618 ग्राम स्मैक (डाईएसोटाईल मोर्फिन) मय एक वाहन आरजे 05-सीसी-8027 हुडंई औरा मय एक अदद इलेक्ट्रानिक तराजू बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्त सीता राम द्वारा बताया गया कि गजब सिंह उसका सगा भाई है जो आरओ प्लांट भरतपुर राजस्थान में कार्य करता है। अभियुक्त सीता राम टैक्सी चालक है, जिसका जाडापानी मुक्तेश्वर में ससुराल है। बीते रात वे दोनों अपने मामा की टैक्सी लेकर राजस्थान से हल्द्वानी आया थे। काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर रात में किसी व्यक्ति को देकर मुक्तेश्वर स्थित अपने ससुराल जाने की योजना बनाई थी। अजब सिंह के खिलाफ राजस्थान में की मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस कप्तान ने बताया कि पुलिस ने पिछले दिनों चरस कुल 11 अभियोग पंजीकृत कर 18 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11 किलो 59 ग्राम चरस बरामद की। जिसकी कीमत-12,11,800 रुपए है। इसके अलावा डोडा के दो अभियोग पंजीकृत कर 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कब्जे से 20 किलो 337 ग्राम डोडा बरामद किया। जिसकी कीमत-1,01,685 रुपए है। स्मैक कुल 31 अभियोग पंजीकृत कर 35 अभियुक्तों को गिरफ्तार कब्जे से 02 किलो 181 ग्राम 906 मिग्रा स्मैक बरामद की। जिसकी कीमत 6,54,58,800 रुपए है। गांजा तस्करी के कुल 05 अभियोग पंजीकृत कर 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कब्जे से 48 किलो 606 ग्राम कीमत लगभग 12,15,150 रुपए है। नशे के इंजेक्शन कुल 12 अभियोग पंजीकृत कर 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार कब्जे से 1023 नशे के इंजेक्शन कीमत 51,150 है। पुलिस टीम में जसवीर सिंह चौहान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काठगोदाम, मोहन सिंह सौन, प्रभारी एसओजी नैनीताल, हेड कांस्टेबल कुन्दन कठायत, (एसओजी), हेड कांस्टेबल त्रिलोक रौतेला, (एसओजी), कांस्टेबल टीका राम कोतवाली काठगोदाम। अशोक रावत (एसओजी), भानु प्रताप (एसओजी), अनिल गिरी (एसओजी), अरविन्द बिष्ट (एसओजी) शामिल थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा टीम को इस सराहनीय कार्य करने के लिये 2500 रुपए से पुरस्कृृत करने की घोषणा की गयी है।











































