क्राइम
16.44 लाख रुपये कीमत की 54.80 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक गिरफ्तार, नैनीताल पुलिस ने चार माह में 4.15 करोड़ की स्मैक पकड़ी
सीएन, हल्द्वानी। ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष विमल मिश्रा के नेतृत्व में नशे के सौदागरों को गिरफ्तार करने व नशे की प्रवृति पर रोकथाम करने हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार मय पुलिस टीम के द्वारा चेकिंग के दौरान कुंवरपुर बाईपास से गौलानदी जाने वाले कच्चे रास्ते, गौलापुल काठगोदाम के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 54.80 ग्राम अवैध स्मैक की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया हैं। गिरफ्तार व्यक्ति दिलशाद पुत्र हामिद निवासी इन्द्रा नगर काबुल का गेट वार्ड नं 33 बनभूलपुरा जनपद नैनीताल उम्र 34 वर्ष के विरूद्व थाना काठगोदाम में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु न्यायालय में पेश किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह कक्षा 04 तक पढा है वर्तमान में बनभूलपुरा क्षेत्र में टैम्पो चलाता है उक्त स्मैक को वह इज्जतनगर, बरेली से खरीदकर लाया था। उसके पास से 54.80 ग्राम अवैध स्मैक कीमत लगभग 16 लाख 44 हज़ार रुपये बरामद की गई। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, थाना काठगोदाम हेड कांस्टेबल दीपक कुँवर, चौकी खेड़ा, कांस्टेबल प्रेम प्रकाश, चौकी खेड़ा, अशोक रावत, एसओजी शामिल थे। माह जनवरी से अब तक नशा तस्करों की धड़पकड़ करते हुए कुल 20 मामले दर्ज कर 25 तस्करों को सलाखों के पीछे डालकर 04 करोड 15 लाख 60 हजार 80 रुपए की 01 किलो 385 ग्राम 366 मिग्रा स्मैक बरामद की जा चुकी है।













































