Connect with us

क्राइम

महिला ने जीजा के साथ मिलकर पति की कर दी हत्या, लाश दबा कर बना दिया शौचालय

महिला ने जीजा के साथ मिलकर पति की कर दी हत्या, लाश दबा कर बना दिया शौचालय
सीएन, बांसवाड़ा।
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में एक महिला ने अपने जीजा के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी और उसकी लाश को घर के अंदर गड्ढे में गाड़ कर ऊपर से टॉयलेट बना दिया। इसके बाद पुलिस में अपने पति की गुमशुदगी दर्ज करा दी और जीजा के साथ अय्याशी करने लगी थी। तभी एक दिन कुछ ऐसा हुआ जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। आपको बता देंए कि महिला का नाम परम है जिसके जीजा धनपाल के साथ अवैध संबंध थे। दोनों ने मिलकर पति अरविंद की हत्या कर दी थी। दरअसल राजस्थान के सल्लोपाट थाना क्षेत्र में पुलिस को एक सुनील नामक युवक की लाश मिली, जिसकी पहचान के लिए पुलिस ने सज्जनगढ़ क्षेत्र में रहने वाली उसकी बुआ परम को बुलाया था, उसके साथ जीजा धनपाल भी आया था। जब वह थाने पहुंची तो एक पुलिसवाले को अचानक याद आया कि इस महिला ने तो कुछ दिनों पहले अपने पति की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो परम ने रोते-रोते बताया कि उसने अपने जीजा के साथ मिलकर अपने पति अरविंद को मार दिया है। अब पुलिस टॉयलेट को तोड़कर अरविंद की लाश को बाहर निकालने की तैयारी में जुट गई। फिलहाल पुलिस ने परम और उसके जीजा को भी गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 37 साल की परम देवी नामक महिला सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र में अपने पति अरविंद के साथ रहती थी। उसके अपने जीजा धनपाल के साथ अवैध संबंध थे। ये बात एक दिन उसके पति को पता चल गई तो वह दोनों के मिलने जुलने पर रोक टोक करने लगा। ऐसे में परम देवी और उसके जीजा धनपाल ने मिलकर अरविंद की गर्दन काट दी और बाद में लाश को घर में ही गटर के लिए खोदे गए गड्ढे में दफना दिया। इसके बाद थाने पहुंचकर पति अरविंद की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। उधर पुलिस अरविंद को तलाश करती रही और इधर परम देवी अब अपने घर में ही जीजा के साथ रंगरेलियां मनाती रही। लेकिन अब पुलिस टॉयलेट तोड़कर मृतक अरविंद की लाश को निकालने की तैयारी में जुट गई है।

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING