Connect with us

संस्कृति

नैनीताल नंदा महोत्सव : सेना के बैंड की धुनों व छोलियारों के साथ मां नंदा-सुनंदा को दी विदाई  

सीएन, नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में मां नंदा सुनंदा को सेना बैंड की मधुर धुन व जयकारों के साथ विदाई दी गई। भव्य शोभा यात्रा के नगर भ्रमण के बाद देर शाम जीवनदायिनी नैनी झील में मां नंदा व सुनंदा की मूर्तियों को विसर्जित कर दिया जायेगा। इसके साथ ही श्री मां नंदा देवी महोत्सव का समापन हो जायेगा। बुधवार को सुहावने मौसम के बीच शोभा यात्रा के दौरान भक्तजनों के उत्साह में कोई कमी नहीं देखी गई। शोभा यात्रा में लोक सांस्कृतिक वाद्य की धुन के बीच छोलिया, झोड़ा लोक नृत्य, शिव महाकाली, राधा कृष्ण गोपियों की भव्य झांकियांआकर्षण का केन्द्र रही। इससे पूर्व नैनीताल की प्रतिष्ठित धार्मिक संस्था श्री राम सेवक सभा के सहयोग से बुधवार को सुबह नौ बजे मां नयना देवी मंदिर में सजे मंडप के समक्ष मां भगवती पूजन का आयोजन आचार्य भगवती प्रसाद जोशी के नेतृत्व में हुआ। ठीक 12 बजे मंदिर में देवी भोग के बाद साढ़े 12 बजे से मंदिर परिसर से मां नंदा व सुनंदा की भव्य शोभा यात्रा शुरु हुई। समाचार लिखे जाने तक यात्रा जारी थी। बाजार भ्रमण के बाद मां नंदा व सुनंदा की मूर्तियों को मां पाषाण देवी मंदिर के पास जीवनदायिनी नैनी झील में विसर्जित कर दिया जायेगा। शोभा यात्रा के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त पुलिस बल चल रहा था। शोभा यात्रा में देवभूमि कुमाऊं के दूरदराज क्षेत्रों से आए कलाकारों ने छोलिया नृत्य के अलावा शिव व काली तथा राधा कृष्ण की झांकी निकाली। दिनभर चले सभी अनुष्ठानों को सफल बनाने में श्री राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह, उपाध्यक्ष व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रभारी अनूप शाही, महासचिव जगदीश चंद्र बवाड़ी, पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी व गिरीश जोशी, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकत्री डा.सरस्वती खेतवाल, मुन्नी तिवारी, ममता रावत, सुमन साह, प्रो.ललित तिवारी, हिमांशु जोशी, मनोज जोशी, कमलेश ढौडियाल, मोहित साह, भूपेंद्र बिष्ट, विमल चैधरी समेत सैकड़ों भक्तजनों ने सहयोग दिया। दूसरी ओर शोभा यात्रा के दौरान भाजपा विधायक सरिता आर्य, उक्रांद के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व विधायक डा.नारायण सिंह जंतवाल ने पहले मां नयना देवी मंदिर जाकर मां नंदा सुनंदा के दर्शन किए उसके बाद मां के डोले में भी शामिल हुए। शोभा यात्रा के साथ ही प्रसाद वितरण के लिए विशेष वाहन चल रहा था। नैनीताल। मां नंदा देवी महोत्सव के अंतिम दिन मेला क्षेत्र में लगी दुकानों से लोगों ने खूब खरीददारी की। नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से काफी संख्या में भक्तजन खरीददारी करने के लिए पहुंचे थे। दूसरी ओर मेला क्षेत्र में लगे झूलों, कोलंबस व मौत का कुंआ आदि का भी लोगों ने काफी आनंद लिया, विशेषकर बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। नैनीताल। श्री राम सेवक सभा के पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी मंटू के नेतृत्व में मां नयना देवी मंदिर धर्मशाला के साथ ही बुधवार को सवा बारह बजे से श्री राम सेवक सभा प्रांगण में विशेष भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों भक्तजनों ने मां का प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे को सफल बनाने में भक्तजनों ने सहयोग दिया।

More in संस्कृति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING