राष्ट्रीय
दूल्हे को दहेज में दिए जाते हैं 21 जहरीले सांप, होता हैं पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत
दूल्हे को दहेज में दिए जाते हैं 21 जहरीले सांप, होता हैं पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत
सीएन, भोपाल। हमने भारत में शादी में निभाई जाने वाले कई अनोखी और विचित्री रस्मों-रिवाजों के बारे में सुना है। उन्हीं परंपराओं में एक अनोखे रिवाज में शादी में दूल्हे को दहेज के नाम पर जहरीले सांप दिए जाते हैं। यह पढ़कर आपका इस पर विश्वास करना मुश्किल हो रहा होगा, लेकिन यह एक परंपरा है। यह परंपरा भारत के राज्य मध्य प्रदेश में निभाई जाती है। वैसे तो हमारे कानून में दहेज को एक अपराध माना जाता है, लेकिन आज भी हमारे समाज में इस निभाया जाता है। भारत में बेटी को शादी में दहेज के नाम पर घर का सारा सामान दिया जाता है। भारत के राज्य मध्य प्रदेश में शादी में अपनी बेटी को घर का सामान और तोहफे न देकर जहरीले सांप दिए जाते हैं। यह वहां का एक रिवाज है। मध्य प्रदेश के गौरिया समाज में अपनी बेटी को दहेज में जहरीले सांप दिए जाते है और यह लोग सदियों से यह प्रथा निभा रहे हैं। मध्य प्रदेश में रहने वाले गौरिया समाज में दहेज के नाम पर अपने जवाई को 21 जहरीले सांप दिए जाते हैं। यहां के लोग लड़की को रिश्ता पक्का करने के बाद से ही सांप पकड़ना शुरू कर देते हैं, वे इसके लिए जहरीले सांप खोजते हैं। यहां के लोगों का कहना है कि अपनी बेटी को सांप देने से उसके ससुराल और जीवन में खुशहाली आती है और पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत होता हैं। यहां के लोग दहेज में अपने दामाद को गेंहुअन प्रजाति के जहरीले सांप देते हैं। यहां के लोगों का कहना है कि उनका दामाद दहेज में मिल सांपों से पैसा कमा सकता है। बता दें कि मध्य प्रदेश में रहने वाले गौरिया समाज के लोग अपने घरों में सांप रखते हैं और उनके बच्चे इन जहरीले सांपों को जगह-जगह खेल दिखाते हैं।
