Connect with us

संस्कृति

अल्मोड़ा कृष्ण जनमाष्टमी में कार्यक्रम फूलों की होली होगी मुख्य आकर्षण

अल्मोड़ा कृष्ण जनमाष्टमी में कार्यक्रम फूलों की होली होगी मुख्य आकर्षण
सीएन, अल्मोड़ा।
दुगालखोला में कृष्ण जनमाष्टमी के आयोजन को लेकर श्रीकृष्ण जनमाष्टमी महोत्सव समिति द्वारा आज दुगालखोला एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रेस को सम्बोधित करते हुए आयोजन समिति की संयोजक रीता दुर्गापाल ने बताया कि इस आयोजन का सबसे अधिक आकर्षक कार्यक्रम फूलों की होली व राधा कृष्ण की झांकियां होगी। यह जनमाष्टमी कार्यक्रम एक सितम्बर से पांच सितम्बर तक होगा। जिसमें प्रथम दिवस को तीन महिला समूहो की टीमें भजन कार्यक्रमों का आयोजन करेगी जिसमे बच्चों का सास्कृतिक कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केन्द्र बनेंगे, दो सितम्बर को दो महिला समुह भजन कार्यक्रम प्रस्तुत करेगी व बच्चों का नृत्य कार्यक्रम होंगे। तीन सितम्बर को दो महिला समूह भजन कार्यक्रम करेंगी। इस दिन भी बच्चों का नृत्य कार्यक्रम होंगे। चार सितम्बर को भव्य शोभा यात्रा का आयोजन होगा। यह शोभा यात्रा ताम्रनगरी से करबला होते हुए दुर्गा मन्दिर पर आयेगी। इस झाकी मे राधा कृष्ण के अलावा मीरा की झांकी भी विशेष आकर्षण का केन्द्र होंगी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये कई समितिया बनाई गई है जिसमें सास्कृतिक समिति में घनश्याम गुर्रानी, दीपा पाण्ड़े, मन्दिर ब्यवस्थापक समिति में कमलेश तिवारी, अनुशासन समिति में संजय दुर्गापाल, प्रचार प्रसार समिति में प्रकाश खोलियां व दयाकृष्ण काण्ड़पाल, झांकी समिति में मनोज बिनवाल, जलपान व्यवस्था मे चन्दन रावत, शंकर दत्त तिवारी, पुरुष्कार समिति में चन्द्रमणी भट्ट, भगवान दुर्गापाल, जगदीश दुर्गापाल को रखा गया। पांच सितम्बर को पुरुष्कार वितरण व समापन समारोह होगा। सभी कार्यक्रम दो बजे से सात बजे तक होंगे। आज की प्रेस वार्ता में रीता दुर्गापाल, घनश्याम गुर्रानी, एसडी तिवारी, बीसी बोरा, डा डीडी तिवारी, बिमला गुर्रानी, दीपा जोशी, बसन्त गिरि, हेमा दुर्गापाल, मनु जोशी, रेखा दुर्गापाल, मीना गुरंग, रमा जोशी, भगवती जोशी, नीमा बिनवाल, दीपा पाण्ड़े, रेखा बिष्ट, बिमला बिष्ट, चम्पा नगरकोटी, रीता विनवाल, इन्द्रा दुर्गापाल आदि शामिल रही।

More in संस्कृति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING