Connect with us

संस्कृति

अल्मोड़ा में महिला होलीकोत्सव 16 व 17 मार्च को नंदा देवी मंदिर परिसर में होगा आयोजित

सीएन, अल्मोड़ा। महिला कल्याण संस्था की बैठक महिला होलीको त्सव को लेकर संस्था के कार्यालय नंदा देवी में हुई जिसमें तय किया गया कि इस बार महिला होलीकोत्सव 16 मार्च 17 मार्च को नंदा देवी मंदिर परिसर में आयोजित होगा । जिसमें अल्मोड़ा के सभी मोहल्ले की टीम भाग ले सकेंगी निर्णय लिया गया कि इस बार सांस्कृतिक जुलूस का प्रदर्शन एक अलग रूप में किया जाएगा। जिसमें विभिन्न जगहों की संस्कृति को महिलाएं प्रदर्शित करेगी जैसे की नेपाल की होली वृंदावन की होली मथुरा की होली लठमार होली रति और कामधेनु द्वारा बसंत उत्सव की होली आदि आदि जुलूस में देखने को मिलेंगी। होलीकोत्सव में कुमाऊं से आई टीमों के साथ ही अल्मोड़ा की टीमें भी भाग लेंगी। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष रीता दुर्गापाल द्वारा की गई संचालन संचालन सचिव पुष्पा सती द्वारा किया गया। उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। बैठक में आशा कर्नाटक शांति शाह आशा पंत सुनैना मेहरा अंजू अग्रवाल अनुराधा अग्रवाल ममता चौहान अनीता रावत मंजू जोशी चंद्रा अग्रवाल मंजू रावत दीपा जोशी रेखा चौहान राधिका जोशी दीपा सतीश जोशी विमला तिवारी लता भट्ट ममता खत्री कंचन पांडे इंदिरा घनगरिया हीराकनवाल गीता रावत नीमा देवी जीवंती देवी पारु उप्रेती गीता सर्वोदय नगर आदि उपस्थित थे

More in संस्कृति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING